डिजिटल हस्ताक्षर के कथित दुरुपयोग से निकले 17 लाख

Posted On:- 2026-06-01




गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (वीएनएस)। जिले में पंचायत सचिव किशन राठौर पर 15वें वित्त आयोग की राशि में अनियमितता और सरपंच के अधिकारों का अतिक्रमण करने के आरोप लगे हैं। शिकायत के अनुसार तराईगांव और सेमरा पंचायत में पदस्थ सचिव ने पिपरखुंटी ग्राम पंचायत के कार्यों में हस्तक्षेप करते हुए कथित तौर पर डिजिटल हस्ताक्षर का दुरुपयोग कर करीब 17.26 लाख रुपये की राशि निकाली। जिला पंचायत कार्यालय के पत्रों में मामले का उल्लेख होने के बाद प्रकरण चर्चा में आ गया है। आरोप है कि विकास कार्यों के लिए मिली राशि के उपयोग में गड़बड़ी हुई है, जिसकी जांच की मांग की जा रही है।


इसी बीच भड़रापारा निवासी अमन साहू ने सचिव सहित अन्य लोगों पर मारपीट का आरोप लगाया है। शिकायत के मुताबिक 20 अप्रैल 2026 को पैतृक भूमि विवाद के दौरान उनके साथ मारपीट की गई, जिससे उन्हें चोटें आईं। पेंड्रा पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि वित्तीय अनियमितता और मारपीट दोनों मामलों की निष्पक्ष जांच की जाएगी।



Related News
thumb

जन्माष्टमी एवं गणेशोत्सव को लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा कलेक्टर-एसपी ...

आगामी जन्माष्टमी एवं गणेशोत्सव को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने तथा जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए...


thumb

नशामुक्ति और पोषण का संदेश लेकर युवाओं ने लिया स्वस्थ एवं जिम्मेदार...

युवाओं को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा पोषण के महत्व को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से आज स्वर्गीय छोटेला...


thumb

अजीम प्रेमजी छात्रवृत्ति के लिए धमतरी जिले में 3 हजार से अधिक छात्र...

अजीम प्रेमजी छात्रवृत्ति योजना के तहत धमतरी जिले में इस वर्ष छात्राओं को छात्रवृत्ति का लाभ दिलाने के लिए 3 हजार से अधिक आवेदन प्रस्तुत किए गए हैं।...


thumb

पीढ़ियों से संरक्षित ‘चिरपोटी टमाटर’ को मिली कानूनी पहचान

जिले के नगरी विकासखंड के ग्राम गुहनानाला के किसान बंसी लाल सोरी द्वारा पीढ़ियों से संरक्षित स्थानीय एवं पारंपरिक ‘चिरपोटी टमाटर’ किस्म को पौधा किस...


thumb

पिता के निधन के तीन माह से भी कम समय में बेटी को मिली अनुकंपा नियुक्ति

पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा जारी सेवा शर्तों एवं शासन के प्रचलित निर्देशों के अनुरूप जिला पंचायत धमतरी ने मानवीय संवेदनशीलता और त्वरित का...


thumb

नेपाल बाढ़ आपदा से प्रभावितों के लिए कंट्रोल रूम स्थापित

नेपाल बाढ़ आपदा प्रभावितों के लिए कलेक्टर के अबिनाश मिश्रा के निर्देश पर कलेक्टोरेट में नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में...