उप निर्वाचन 2026 शांतिपूर्ण एवं सुचारू रूप से सम्पन्न, मतदाताओं ने उत्साहपूर्वक किया मताधिकार का प्रयोग

Posted On:- 2026-06-02




त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन अंतर्गत 78.98 प्रतिशत हुआ मतदान

कोरबा (वीएनएस)। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी  कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में जिले में नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन-2026 के तहत रिक्त पदों के लिए आज मतदान शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सुचारू रूप से सम्पन्न हुआ। मतदान केंद्रों में सुबह से ही मतदाताओं की अच्छी भागीदारी देखने को मिली तथा उन्होंने उत्साहपूर्वक अपने मताधिकार का उपयोग किया।

उप निर्वाचन के अंतर्गत जिले में नगरीय क्षेत्र में पार्षद के 1 पद तथा ग्रामीण क्षेत्रों में सरपंच के 1, पंच के 6 एवं जनपद सदस्य के 3 पदों सहित कुल 11 रिक्त पदों के लिए मतदान कराया गया।

नगरीय निकाय क्षेत्र में नगर पालिका परिषद दीपका के वार्ड क्रमांक 15 में पार्षद पद हेतु मतदान सम्पन्न हुआ। वहीं त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन के अंतर्गत करतला विकासखण्ड के जनपद सदस्य क्षेत्र क्रमांक 24, पाली विकासखण्ड के जनपद सदस्य क्षेत्र क्रमांक 15 तथा पोड़ी उपरोड़ा विकासखण्ड के जनपद सदस्य क्षेत्र क्रमांक 18 के लिए मतदान कराया गया।

इसी प्रकार करतला विकासखण्ड की ग्राम पंचायत सलिहाभांठा में सरपंच पद के लिए मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। पंच पदों के लिए कोरबा विकासखण्ड के ग्राम अखरापाली (वार्ड क्रमांक 9) एवं रजगामार (वार्ड क्रमांक 1), करतला विकासखण्ड के ग्राम लबेद (वार्ड क्रमांक 4) एवं बरकोना (वार्ड क्रमांक 3), कटघोरा विकासखण्ड के ग्राम कसईपाली (वार्ड क्रमांक 10) तथा झाबर (वार्ड क्रमांक 01) में मतदान सम्पन्न हुआ।

सभी मतदान केंद्रों में निर्वाचन प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न हुई। निर्वाचन कार्य में नियुक्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप मतदान प्रक्रिया का सफल संचालन सुनिश्चित किया।

निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन अंतर्गत जिले में कुल 78.98  प्रतिशत मतदान हुआ। जिसमें पुरूष मतदान का  प्रतिशत 78.21 एवं महिला मतदान का  प्रतिशत 79.77  प्रतिशत रहा।



Related News
thumb

कोरबा जिले में डिजिटल जनगणना का कार्य शत-प्रतिशत सफलतापूर्वक संपन्न

कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी कुणाल दुदावत के कुशल निर्देशन में कोरबा जिले के सभी प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों द्वारा जिले के समस्त चार्जों में जन...


thumb

विश्व तम्बाकू निषेध दिवस मनाया गया

कलेक्टर कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एस.एन.केशरी के नेतृत्व में 31 मई को जिले में विश्व तम्बाकू निषेध ...


thumb

विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर शबरी सेवा संस्थान कोरबा ने दिलाई नशामुक्...

विश्व तंबाकू निषेध दिवस के उपलक्ष्य में जिला प्रशासन कोरबा के मार्गदर्षन में छत्तीसगढ़ शबरी सेवा संस्थान द्वारा संचालित नशामुक्ति केंद्र (पुनर्वास ...


thumb

जनदर्शन में आमजन की समस्याएं सुनी गईं

कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आज आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में जिले के शहरी एवं दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों से आए नागरिकों ने अपनी विभिन्न समस्याओं, मांगों एव...


thumb

खनिज उड़नदस्ता दल की कार्रवाई-18 स्थानों पर दबिश, 7 वाहन जब्त

कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देश तथा उप संचालक, खनि प्रशासन के मार्गदर्शन में जिले में गौण खनिजों के अवैध उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध विशेष जांच अभ...