कांकेर (वीएनएस)। कांकेर में जेल से छूटने के बाद पूर्व कांग्रेस नेता नवाज अली ने गौठान में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। नवाज अली कुछ दिन पहले ही जेल से बाहर आए थे। बीते माह उन्होंने कार से बाइक को टक्कर मारी थी। इस हादसे में ग्राम सचिव की मौत हो गई थी। बताया जा रहा है कि, हादसे के बाद से वे तनाव में थे। यह मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार, कुछ महीने पहले कोदागांव में नवाज अली की कार से पंचायत सचिव को टक्कर मार दी थी। इस हादसे में पंचायत सचिव की मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पूर्व कांग्रेस नेता नवाज के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जेल भेज दिया था। हाल ही में नवाज अली जेल से बहार आया था, जिसके बाद आत्मघाती कदम उठाया।
मामले की जांच में जुटी पुलिस
घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को सुरक्षित नीचे उतारा और पंचनामा की कार्रवाई की। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने घटना के संबंध में मृतक के परिजनों और उनसे संबधित लोगों से पूछताछ कर रही है। आत्महत्या के असल वजह का कारण पता लगाने की कोशिश जारी है।
केंद्रीय आवास और शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू तथा उप मुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री अरुण साव आज सुशासन तिहार के अंतर्गत बिलासपुर ...
प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार के तहत आज मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय बीजापुर जिले के सुदूर वनांचल स्थित ग्राम कोण्डापल्ली पहुंचे। चौपाल के लिए जा रह...
आंखों की रोशनी बचाने और मोतियाबिंद से दृष्टिहिनता मुक्त समाज की दिशा में स्वास्थ्य विभाग की पहल लगातार प्रभावी साबित हो रही है।
जन्मदिवस वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने रायगढ़ के सेठ किरोड़ीमल गौशाला पहुंचकर गौ-माता की सेवा की और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
वित्त मंत्री ओपी चौधरी अपने जन्मदिवस पर रायगढ़ के महापल्ली में आयोजित रामचरितमानस सुंदरकांड पाठ में शामिल हुए।
प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंगलवार को बीजापुर जिले के सुदूर वनांचल क्षेत्र स्थित ग्राम कोण्डापल्ली पहुंचकर ...