खैरागढ़ (वीएनएस)। जिले में उद्यमिता को बढ़ावा देने तथा युवाओं, महिला समूहों और नए उद्यमियों को स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से रैम्प योजना अंतर्गत आयोजित उद्यमिता विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम (ईडीपी) के द्वितीय बैच का सफल समापन शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज, खैरागढ़ में हुआ। 20 मई से 2 जून तक आयोजित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिलेभर से 33 प्रतिभागियों, नवोदित उद्यमियों, स्वयं सहायता समूह सदस्यों एवं स्टार्टअप प्रतिनिधियों ने सहभागिता की।
प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को व्यवसाय स्थापना, प्रबंधन, शासकीय योजनाओं तथा सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) क्षेत्र में उपलब्ध अवसरों की जानकारी दी गई। मास्टर ट्रेनर पारुल पाण्डेय ने उद्यमिता की अवधारणा, स्थानीय संसाधनों पर आधारित व्यवसायिक अवसरों की पहचान, कृषि एवं खाद्य प्रसंस्करण, लघु वनोपज, हथकरघा, हस्तशिल्प, धातु निर्माण, पर्यटन एवं सेवा क्षेत्र आधारित उद्यमों के संबंध में विस्तृत प्रशिक्षण प्रदान किया।
कार्यक्रम में एक जिला-एक उत्पाद (ओडीओपी) के अंतर्गत उपलब्ध संभावनाओं तथा व्यवहारिक व्यवसायिक विचारों पर भी चर्चा की गई। विशेषज्ञों ने व्यावहारिक उदाहरणों के माध्यम से प्रतिभागियों का मार्गदर्शन किया और उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया। प्रशिक्षण के दौरान उद्योग रणनीति पर सामूहिक चर्चा आयोजित की गई तथा प्रतिभागियों से प्रतिपुष्टि भी प्राप्त की गई।
कार्यक्रम के अंतर्गत 10 प्रतिभागियों का उद्यम पोर्टल में पंजीयन कराया गया तथा उनका राज्य स्तरीय रैम्प पोर्टल पर भी पंजीयन किया गया। प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण को उपयोगी, प्रेरणादायक एवं स्वरोजगार के लिए मार्गदर्शक बताया। कार्यक्रम का संचालन मास्टर ट्रेनर पारुल पाण्डेय द्वारा किया गया तथा संभागीय समन्वयक तुषार साहू की उपस्थिति रही। कार्यक्रम के सफल आयोजन में चॉइस कंसल्टेंसी सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
राष्ट्रीय रिमोट सेंसिंग दिवस (12 अगस्त) के अवसर पर इंडिया स्पेस लैब द्वारा "रिमोट सेंसिंग एंड जीआईएस फॉर डिजास्टर मैनेजमेंट" विषय पर ऑनलाइन कार्यशा...
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में संचालित किए गए सुशासन तिहार-2026 आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान और जनकल्याणकारी योजनाओं...
।मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को सशक्त बनाने की दिशा में छत्तीसगढ़ ने एक और उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है।
छत्तीसगढ़ में खेती को अधिक लाभकारी, टिकाऊ और जल संरक्षण आधारित बनाने की दिशा में महासमुंद जिला प्रशासन का फसल विविधीकरण अभियान गति पकड़ने लगा है
कभी बारिश का पानी बह जाने से गर्मी में जल संकट झेलने वाले मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के भरतपुर विकासखंड स्थित ग्राम पंचायत माड़ीसरई के किसानों क...