बीजेपी ने राज्यसभा चुनाव के लिए जारी की उम्मीदवारों की पहली लिस्ट

Posted On:- 2026-06-04




नई दिल्ली(वीएनएस)।भाजपा ने आगामी राज्यसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है, जिसमें अरुणाचल प्रदेश, गुजरात, मध्य प्रदेश, मणिपुर और राजस्थान जैसे प्रमुख राज्यों के लिए नाम शामिल हैं। पार्टी ने विभिन्न क्षेत्रों से नए चेहरों और अनुभवी नेताओं को मौका देकर क्षेत्रीय संतुलन साधने का प्रयास किया है, जिससे भविष्य की राजनीतिक रणनीति पर भी संकेत मिलते हैं।

भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा की है। भाजपा ने अरुणाचल प्रदेश से ताई तगाक को उम्मीदवार बनाया है। वहीं, गुजरात से राजूभाई शुक्ला, मुकेशभाई राठवा और मानसिंह परमार पर पार्टी ने भरोसा जताया है। मध्य प्रदेश से तरूण चुघ और रजनीश अग्रवाल को मौका दिया जा रहा है। मणिपुर से ए. शारदा देवी राज्यसभा आएंगी। इसके साथ ही राजस्थान से अलका गुर्जर और सतीश पूनिया को मौका दिया गया है। बीजेपी ने 2026 के उपचुनाव के लिए ओडिशा से देबाशीष सामंतराय को उम्मीदवार बनाया है

इससे पहले चुनाव आयोग (EC) ने दस राज्यों की राज्यसभा की 24 सीटों के लिए द्विवार्षिक चुनावों का कार्यक्रम घोषित किया था। पूर्व प्रधानमंत्री एच. डी. देवेगौड़ा, केंद्रीय मंत्री जॉर्ज कुरियन और रवनीत सिंह सहित कई सदस्य अगले महीने अपना कार्यकाल पूरा कर रहे हैं। आंध्र प्रदेश, गुजरात और कर्नाटक में चार-चार सीटें, राजस्थान और मध्य प्रदेश में तीन-तीन सीटें, झारखंड में दो सीटें और मणिपुर, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम में एक-एक सीट रिक्त होंगी।

आयोग के अनुसार, अधिसूचना 1 जून को जारी की जाएगी और मतदान 18 जून को होगा। मतगणना भी उसी दिन होगी। आयोग ने महाराष्ट्र और तमिलनाडु में एक-एक राज्यसभा सीट के लिए उपचुनाव की भी घोषणा की। ये सीटें महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा अजीत पवार और एआईएडीएमके सांसद सी. वी. शनमुगम के राज्य विधानसभा के लिए हाल ही में निर्वाचित होने के बाद खाली हुई हैं। उपचुनाव भी 18 जून को होगा।



Related News

thumb

संवैधानिक संस्थाओं पर टिप्पणी: ममता बनर्जी के खिलाफ शिकायत दर्ज, बढ...

अधिवक्ता रिंकी चटर्जी सिंह ने ममता बनर्जी के खिलाफ संवैधानिक संस्थाओं, जैसे चुनाव आयोग और केंद्रीय बलों, पर भड़काऊ और मानहानिकारक टिप्पणी करने के आ...


thumb

मालवीय नगर अग्निकांड: 21 लाशें, 30 Passport और दर्जनों फोन, लापरवाह...

पुलिस ने गेस्ट हाउस के हर कमरे की तलाशी ली और परिसर से लगभग 50 से 60 मोबाइल फोन बरामद किए। तलाशी के दौरान लगभग 30 पासपोर्ट भी बरामद किए गए।


thumb

योगी जी, हमें माफ कर दो अब कोई गुनाह नहीं करेंगे...,गाजियाबाद में 1...

गाजियाबाद में 'ऑपरेशन क्लीन स्वीप' के तहत लगभग 150 आपराधिक रिकॉर्ड वाले लोगों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से क्षमा मांगते हुए अपराध छोड़ने का संक...


thumb

कर्नाटक में कांग्रेस से मुस्लिम समाज की मांग, हमारे वोट से जीते, 5 ...

हुबली के बेल्लीनगर स्थित हजरत सैयद फतेह शाह वली दरगाह में मुस्लिम नेताओं और धर्मगुरुओं की बैठक में यह मांग उठाई गई, जहां विशेष प्रार्थनाएं भी की गईं।