पर्दे के बाहर भी प्रकृति के सच्चे साथी हैं अल्लू अर्जुन, जंगल और हरित जीवनशैली को दे रहे हैं बढ़ावा

Posted On:- 2026-06-06




हैदराबाद (वीएनएस)। अल्लू अर्जुन आज भारत के सबसे बड़े पैन-इंडिया स्टार्स में से एक हैं, जिनकी फैन फॉलोइंग देश की सीमाओं को पार कर दुनिया भर में फैली हुई है। अपनी दमदार स्क्रीन प्रेजेंस (परदे पर मौजूदगी) और नए ट्रेंड सेट करने वाली परफॉर्मेंस के लिए मशहूर अल्लू अर्जुन ने अपने नाम के चारों तरफ एक अलग ही क्रेज और कल्चरल फिनोमिसन खड़ी कर दी है। लेकिन, चकाचौंध भरी इस लाइमलाइट से दूर, वे नेचर के साथ भी एक बहुत ही गहरा और खास रिश्ता रखते हैं।

'वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे' के मौके पर यह याद करना बेहद जरूरी है कि कैसे इस सुपरस्टार ने अक्सर 'ग्रीन लिविंग' के बारे में खुलकर बात की है, बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण अभियानों (प्लांटेशन ड्राइव्स) का समर्थन किया है, और लोगों को सचेत होकर पेड़-पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया है। हरियाली के बीच वक्त बिताने से लेकर पर्यावरण के प्रति जागरूक आदतों को बढ़ावा देने तक, अल्लू अर्जुन बहुत ही शांत तरीके से अपने फैंस को एक सस्टेनेबल (टिकाऊ) और प्रकृति के अनुकूल लाइफस्टाइल अपनाने के लिए लगातार इंस्पायर कर रहे हैं।

वन संरक्षण के लिए आवाज़
2021 में अल्लू अर्जुन को तेलंगाना वन विभाग का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया था। यह जिम्मेदारी उनके पर्यावरण के प्रति लगाव को भी दर्शाती है। तब से वह अपनी लोकप्रियता का इस्तेमाल जंगलों को बचाने और जैव विविधता की रक्षा के महत्व के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए कर रहे हैं। अलग-अलग अभियानों और संदेशों के जरिए वह लोगों से प्रकृति को समझने, उसकी कद्र करने और उसे सुरक्षित रखने की अपील करते रहते हैं।

ग्रीन गिफ्टिंग को बढ़ावा

अल्लू अर्जुन ने हमेशा पारंपरिक गिफ्ट्स की जगह पौधे और बीज जैसे पर्यावरण-अनुकूल विकल्पों को बढ़ावा दिया है। उनका मानना है कि छोटे-छोटे कदम भी बड़ा बदलाव ला सकते हैं। उनकी यह सोच न सिर्फ पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देती है, बल्कि लोगों को जिम्मेदारी के साथ जीने के लिए भी प्रेरित करती है। उनके इस कदम से कई फैंस और करीबी लोग भी ग्रीन और सस्टेनेबल लाइफस्टाइल अपनाने के लिए प्रेरित हुए हैं।

प्रकृति के बीच जीवन
अल्लू अर्जुन का प्रकृति प्रेम सिर्फ बातों तक सीमित नहीं है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनके घर और वर्कस्पेस में 100 से ज्यादा तरह के पौधे हैं, जिनकी वह देखभाल भी करते हैं। हरियाली से घिरा यह माहौल न सिर्फ उनके जीवन में सुकून लाता है, बल्कि यह भी दिखाता है कि वह प्रकृति से जुड़े रहने की कितनी कोशिश करते हैं। उनका यह तरीका इस बात का अच्छा उदाहरण है कि हरित जीवनशैली को रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बनाया जा सकता है।

‘गो ग्रीन’ सोच को बढ़ावा
अल्लू अर्जुन ने कई "गो ग्रीन" पहलों का समर्थन किया है, जो पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी और टिकाऊ आदतों को बढ़ावा देती हैं। चाहे सार्वजनिक कार्यक्रम हों या सोशल मीडिया, उन्होंने लोगों तक कचरा कम करने, संसाधनों को बचाने और स्वच्छ भविष्य बनाने का संदेश पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई है। उनकी लोकप्रियता इन जरूरी मुद्दों को और अधिक लोगों तक पहुंचाने में मदद करती है।

फिल्म सेट पर भी प्रकृति का ध्यान
रिपोर्ट्स के अनुसार, 'पुष्पा' की शूटिंग के दौरान भी अल्लू अर्जुन ने जंगल और आसपास के प्राकृतिक माहौल का खास ध्यान रखा। उन्होंने यह सुनिश्चित करने की कोशिश की कि शूटिंग की गतिविधियों से पर्यावरण या पारिस्थितिकी तंत्र को नुकसान न पहुंचे। यह दिखाता है कि प्रकृति के प्रति उनकी जिम्मेदारी सिर्फ जागरूकता फैलाने तक सीमित नहीं है, बल्कि वह इसे अपने काम में भी अपनाते हैं।



Related News
thumb

पेद्दि’ बनी बॉक्स ऑफिस चैंपियन, 2 दिनों में 181 करोड़ से ज्यादा का ...

महीनों तक सोशल मीडिया और फैंस के बीच भारी बज (चर्चा) बनाए रखने के बाद, भारतीय सिनेमा की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक राम चरण स्टारर 'पेद्दि...


thumb

'हम दिल दे चुके सनम' से लेकर 'ओमकारा' तक: मशहूर नाटकों पर बनी 7 बॉल...

बॉलीवुड अक्सर प्रेरणा के लिए साहित्य का सहारा लेता रहा है, लेकिन इसकी कुछ सबसे मशहूर फिल्में थिएटर की दुनिया से भी काफी प्रेरित रही हैं।


thumb

फिल्म निर्माता पहलाज निहलानी का निधन

फिल्म निर्माता और सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (सेंसर बोर्ड) के पूर्व अध्यक्ष पहलाज निहलानी का निधन हो गया है।


thumb

मुकेश अंबानी ने की 'धुरंधर' की तारीफ, जानें रणवीर सिंह स्टारर फिल्म...

'धुरंधर' फ्रेंचाइजी जब से 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है, तभी से लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। इस फिल्म को दुनिया भर में जबरदस्त सराहना...


thumb

25 साल बाद भी ‘लगान’ का जादू बरकरार, फैंस के लिए खास चैलेंज

आमिर खान प्रोडक्शंस की सर्वाधिक प्रतिष्ठित फिल्मों में से एक 'लगान' ने आज अपने 25 वर्ष पूरे कर लिए हैं