फिलीपींस में 7.8 तीव्रता का भूकंप, कई इमारतें ढहीं, सुनामी की चेतावनी

Posted On:- 2026-06-08




मिंडानाओ (वीएनएस)। फिलीपींस के कुछ इलाकों में सोमवार तड़के जोरदार भूकंप आया, जिससे लोग सहम गए। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 7.8 मापी गई है। फिलीपीन ज्वालामुखी विज्ञान और भूकंप विज्ञान संस्थान के अनुसार, भूकंप का केंद्र मिंडानाओ द्वीप पर स्थित जनरल सैंटोस शहर से 13 किमी दक्षिण-पश्चिम में था। इसकी गहराई 10 किलोमीटर थी। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) ने गहराई 55.2 किलोमीटर बताई है। भूकंप में 5 व्यक्ति की मौत की सूचना है, जबकि कई इमारतें ढही हैं।

प्रशांत सुनामी चेतावनी केंद्र ने भूकंप के बाद कहा कि फिलीपींस के कुछ तटों पर 3 मीटर (10 फीट) तक की सुनामी लहरें उठने की संभावना है। इंडोनेशिया और मलेशिया के कुछ तटों पर 1 मीटर (3 फीट) तक की लहरें उठने की संभावना है। फिलीपीन संस्थान के प्रमुख टेरेसिटो बाकोलकोल ने तटीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को चेतावनी दी है कि वे ऊंचे स्थानों पर चले जाएं या और अंदरूनी इलाकों में चले जाएं।

जनरल सैंटोस सिटी पुलिस के मास्टर सार्जेंट रॉबर्ट डैगन ने बताया कि भूकंप में कई इमारतें प्रभावित हुई हैं, लेकिन अभी गिनती नहीं हुई है। दुनिया के सबसे आपदाग्रस्त देशों में से एक, फिलीपींस प्रशांत महासागर के चारों ओर फैले भूकंपीय फॉल्ट के चाप पर स्थित है, इसलिए अक्सर भूकंप और ज्वालामुखी विस्फोटों से प्रभावित होता है। इसे 'रिंग ऑफ फायर' भी कहते हैं। यह द्वीपसमूह हर साल लगभग 20 टाइफून और उष्णकटिबंधीय तूफानों की चपेट में भी आता है।



Related News
thumb

रूस के नई दिल्ली और बीजिंग दोनों के साथ मजबूत संबंध हैं,हस्तक्षेप क...

सेंट पीटर्सबर्ग में मीडिया से बातचीत के दौरान पुतिन ने कहा कि रूस के नई दिल्ली और बीजिंग दोनों के साथ मजबूत संबंध हैं और उन्हें इन देशों के द्विपक्...


thumb

यूएऩएससी की पावर टेबल से पाकिस्तान बाहर, 5 नए देशों की एंट्री

3 जून को हुए UNSC चुनावों के एक महत्वपूर्ण परिणाम के रूप में, किर्गिस्तान ने अपने इतिहास में पहली बार सुरक्षा परिषद में सीट हासिल की। ​​ऑस्ट्रिया, ...


thumb

टैरिफ चोरी रोकने ट्रंप ने दिया आयातकों और विदेशी कंपनियों की जांच क...

अमेरिका में सामान भेजने वाली विदेशी कंपनियों की अब कड़ी जांच होगी। टैरिफ चोरी और नकली या अवैध सामान पर सख्त कार्रवाई होगी और नियम तोड़ने वालों के ...


thumb

अमेरिकी लॉमेकर्स ने विदेशी शिक्षकों के लिए एच-1बी वीजा में राहत की ...

एक लाख डॉलर के एच-1बी वीजा शुल्क के प्रभाव को लेकर चिंताएं स्वास्थ्य सेवा से परे शिक्षा तक फैल गई हैं। लॉमेकर्स ने गृह सुरक्षा विभाग से दूरस्थ और क...


thumb

वीजा में देरी से अमेरिका में डॉक्टरों की कमी का खतरा

अमेरिकी सीनेटर कर्स्टन गिलिब्रैंड ने चेतावनी दी है कि जे-1 वीजा छूट की प्रक्रिया में देरी के कारण विदेश में प्रशिक्षित सैकड़ों डॉक्टरों को अमेरिका ...