सुबह सुबह खाली पेट खाना शुरू कर दें एक सेब, सेहत को मिलेंगे ये कमाल के फायदे

Posted On:- 2026-06-08




बचपन से ही हम सब सुनते आ रहे हैं "An apple a day keeps the doctor away"। ये बात सही भी है। रोजाना सेब का सेवन करने से शरीर को कई तरह के फायदे होते हैं।  सुबह सेब खाने से शरीर में सारे दिन एनर्जी बनी रहती है। इसका सेवन लोग अलग अलग समय पर करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सेब को अगर सुबह खाली पेट खाया जाए, तो इसके क्या क्या फायदे होंगे? सुबह खाली पेट सेब खाना आपकी सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। आइए जानते हैं कि रोजाना सुबह एक सेब खाने से आपके शरीर को क्या-क्या फायदे मिलते हैं।

1. पाचन तंत्र के लिए 

सेब में भरपूर मात्रा में डाइटरी फाइबर पाया जाता है, जिसे पेक्टिन कहते हैं। जब आप सुबह खाली पेट सेब खाते हैं, तो यह फाइबर आपके पेट को साफ करने में मदद करता है। इससे कब्ज, गैस और एसिडिटी की समस्या से हमेशा के लिए छुटकारा मिल जाता है।

2. वजन कंट्रोल करने में मददगार

अगर आप बढ़ते वजन या मोटापे से परेशान हैं, तो सुबह खाली पेट सेब खाना शुरू कर दें। सेब में कैलोरी की मात्रा बहुत कम और फाइबर की मात्रा अधिक होती है। इसे खाने के बाद काफी देर तक पेट भरा हुआ महसूस होता है, जिससे आप ओवरईटिंग से बच जाते हैं और वजन आसानी से कम होता है।

3. दिल की सेहत के लिए 

सेब में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन सी खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करते हैं। खाली पेट सेब खाने से ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है, जिससे दिल की बीमारियों और स्ट्रोक का खतरा काफी हद तक कम हो जाता है।

4. खून की कमी होती है दूर

शरीर में आयरन की कमी के कारण एनीमिया की बीमारी होती है, जिससे कमजोरी और थकान बनी रहती है। सेब में आयरन की अच्छी मात्रा होती है। रोजाना सुबह इसका सेवन करने से शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ता है और खून की कमी दूर होती है।

5. इम्यून सिस्टम होता है बूस्ट

सेब में विटामिन सी, विटामिन ए और कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। सुबह खाली पेट सेब खाने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है, जिससे आप बदलते मौसम में होने वाले सर्दी-खांसी और वायरल इन्फेक्शन से बचे रहते हैं।

Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।)



Related News
thumb

हर रोज पिएं एक गिलास लौकी का जूस

लौकी में पानी, फाइबर, विटामिन सी, विटामिन बी, आयरन, पोटैशियम, मैग्नीशियम और प्रोटीन समेत कई पोषक तत्वों की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है। हेल्थ एक्...


thumb

प्याज में कौन सा विटामिन पाया जाता है?

सब्जी बनाने में हम सभी रोजाना प्याज का इस्तेमाल करते हैं। ज्यादातर घरों में प्याज लहसुन का इस्तेमाल होता है। खाने में प्याज न सिर्फ स्वाद बढ़ाती है...


thumb

ज्यादा न करें अजवाइन का सेवन

अजवाइन, भारतीय रसोई का एक आम मसाला है, जिसे अक्सर वजन घटाने और पाचन सुधारने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। इसमें औषधीय गुण होते हैं, लेकिन किसी भी च...


thumb

एक दिन में कितने आंवला खाएं?

आयुर्वेद के मुताबिक आंवला खाने से सेहत से जुड़ी कई समस्याओं से बचाव किया जा सकता है। सही मात्रा में और सही तरीके से आंवला खाकर आप अपनी सेहत को काफी...


thumb

गले में सूजन और खराश की समस्या से हैं परेशान तो आजमाएं ये घरेलू उपाय

बारिश के मौसम में, जब हमारी इम्यूनिटी कमज़ोर हो जाती है, तो सर्दी-खांसी और गले से जुड़ी समस्याएं आम हो जाती हैं। कई बार तो गला बैठ जाता है और इन्फेक्...


thumb

इन फलों को खाली पेट खाने से सेहत को मिलते हैं बेहतरीन फायदे

आप सुबह खाली पेट जो चीज भी खाते हैं उससे आपकी ऊर्जा, पाचन और स्वास्थ्य पर गहरा असर पड़ता है। सुबह का पहला आहार हल्का, पोषक तत्वों से भरपूर और पचने य...