नरेंद्र मोदी ने सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री बने रहने का रिकॉर्ड बनाया

Posted On:- 2026-06-10




नई दिल्ली, 10 जून 2026। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को नया रिकॉर्ड बनाया है। वे निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में देश की सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले नेता बन गए हैं। उन्होंने मई, 2014 से जून, 2026 तक कुल 4,399 दिनों तक प्रधानमंत्री के पद पर रहने का रिकॉर्ड बनाया है और भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू द्वारा स्थापित रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा है।

मोदी ने निर्वाचित प्रधानमंत्री (आम चुनाव में जीते हुए) बने रहने का रिकॉर्ड बनाया है। वे मई, 2014 में चुनाव जीतने के बाद प्रधानमंत्री बने थे। इसके विपरीत, नेहरू ने अगस्त, 1947 से मई, 1964 तक कुल 16 साल 286 दिन प्रधानमंत्री पद पर सेवा की, लेकिन निर्वाचित प्रधानमंत्री के तौर पर उनका कार्यकाल 4,398 दिन का रहा। वे 1952 में आम चुनाव जीतने के बाद निर्वाचित प्रधानमंत्री बने थे। इससे पहले उन्होंने अस्थायी सरकार (बिना चुनाव वाली) चलाई थी।

NDA की ओर से सम्मान कार्यक्रम दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित किया जाएगा, जिसमें NDA शासित सभी 22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। मोदी इस सम्मेलन की अध्यक्षता करेंगे। इस दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन और अन्य वरिष्ठ नेता भी शामिल होंगे।

NDA की ओर से इस मौके पर बधाई देने वाला प्रस्ताव पारित किया जा सकता है। NDA की बैठक में सरकरा के भविष्य का रोडमैप पेश किया जाएगा और एजेंडा पर विचार-विमर्श होगा। इसमें प्रमुख कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा, प्रमुख अवसंरचना परियोजनाएं और अंतिम छोर तक लाभ पहुंचाने के प्रयास को सुनिश्चित किया जाएगा।

बैठक में 2047 तक 'विकसित भारत' के रोडमैप और पश्चिम एशिया में विकसित हो रही स्थिति पर भी चर्चा होने की उम्मीद है। बैठक में आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू सहित NDA के सहयोगी दल भी भाग ले सकते हैं।



Related News
thumb

पं.बंगाल में विधानसभा स्पीकर के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचीं ममता बनर्जी

ऋतब्रत बनर्जी के मुताबिक, बागी विधायकों की तादाद 67-68 तक पहुंच सकती है। विधानसभा चुनाव तृणमूल कांग्रेस के कुल 80 विधायक चुनकर आए थे। ऋतब्रत बनर्जी...


thumb

जनगणना प्रक्रिया से टकराव टालने के लिए यूपी,गोवा समेत 4 राज्यों में...

भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश, पंजाब, गोवा और उत्तराखंड में अपनी राज्य इकाइयों को आगामी विधानसभा चुनावों के लिए तैयारी तेज करने का निर्देश दिय...


thumb

अकाल तख्त का बड़ा एक्शन: मुख्यमंत्री भगवंत मान 'गुरु-विरोधी' घोषित,...

यह घटना उस समय हुई है जब सिखों की सर्वोच्च धार्मिक संस्था, अकाल तख्त ने एक विवादित क्लिप को लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री को 'गुरु द्रोही' (गुरु-विरोधी...


thumb

बीजेपी की नई टीम पर आरएसएस की मुहर! मोदी के विज़न संग सामाजिक समीकरण...

बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन की नई टीम की घोषणा जल्द होने वाली है, जो संगठन में बड़े बदलावों का संकेत देती है।


thumb

जो जाना चाहते हैं, जाएं': उद्धव ठाकरे का 'ऑपरेशन टाइगर' पर कड़ा संदेश

उद्धव ठाकरे ने कथित 'ऑपरेशन टाइगर' की अटकलों के बीच सांसदों से कहा कि जो पार्टी छोड़ना चाहते हैं, वे जा सकते हैं, पर भविष्य में उन्हें पछतावा होगा।


thumb

मोदी को मिला स्लोवाकिया का सर्वोच्च राजकीय सम्मान

स्लोवाकिया ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को देश के सर्वोच्च राजकीय सम्मान द ऑर्डर ऑफ द व्हाइट डबल क्रॉस, फर्स्ट क्लास से सम्मानित किया है।