पीएम मोदी बने सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री, सीएम योगी ने दी बधाई

Posted On:- 2026-06-10




लखनऊ (वीएनएस)।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री पद पर 4399 दिन पूरे कर भारतीय राजनीति में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। इसके साथ ही उन्होंने देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के 4398 दिनों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है और सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बन गए हैं।


इस उपलब्धि पर योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री मोदी को बधाई देते हुए सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट किया। उन्होंने लिखा कि 145 करोड़ देशवासियों की सेवा, सुरक्षा और समृद्धि के लिए समर्पित प्रधानमंत्री मोदी का यह कीर्तिमान भारतीय लोकतंत्र में जनविश्वास, स्नेह और आशीर्वाद की सामूहिक अभिव्यक्ति है।


मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि इतिहास में ऐसे अवसर कम ही आते हैं, जब कोई नेतृत्व केवल सरकार का नहीं बल्कि एक युग की चेतना का प्रतीक बन जाता है। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व को तप, त्याग, दूरदृष्टि और राष्ट्रनिष्ठा का प्रतीक बताते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन में देश ‘विकसित भारत’ के संकल्प की दिशा में आगे बढ़ रहा है।



सीएम योगी ने प्रधानमंत्री के स्वस्थ, सफल और दीर्घ सार्वजनिक जीवन की कामना करते हुए कहा कि राष्ट्रसेवा को समर्पित उनकी यह यात्रा भारत की प्रगति, प्रतिष्ठा और पराक्रम की नई गाथाएं लिखती रहे।



Related News
thumb

पं.बंगाल में विधानसभा स्पीकर के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचीं ममता बनर्जी

ऋतब्रत बनर्जी के मुताबिक, बागी विधायकों की तादाद 67-68 तक पहुंच सकती है। विधानसभा चुनाव तृणमूल कांग्रेस के कुल 80 विधायक चुनकर आए थे। ऋतब्रत बनर्जी...


thumb

जनगणना प्रक्रिया से टकराव टालने के लिए यूपी,गोवा समेत 4 राज्यों में...

भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश, पंजाब, गोवा और उत्तराखंड में अपनी राज्य इकाइयों को आगामी विधानसभा चुनावों के लिए तैयारी तेज करने का निर्देश दिय...


thumb

अकाल तख्त का बड़ा एक्शन: मुख्यमंत्री भगवंत मान 'गुरु-विरोधी' घोषित,...

यह घटना उस समय हुई है जब सिखों की सर्वोच्च धार्मिक संस्था, अकाल तख्त ने एक विवादित क्लिप को लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री को 'गुरु द्रोही' (गुरु-विरोधी...


thumb

बीजेपी की नई टीम पर आरएसएस की मुहर! मोदी के विज़न संग सामाजिक समीकरण...

बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन की नई टीम की घोषणा जल्द होने वाली है, जो संगठन में बड़े बदलावों का संकेत देती है।


thumb

जो जाना चाहते हैं, जाएं': उद्धव ठाकरे का 'ऑपरेशन टाइगर' पर कड़ा संदेश

उद्धव ठाकरे ने कथित 'ऑपरेशन टाइगर' की अटकलों के बीच सांसदों से कहा कि जो पार्टी छोड़ना चाहते हैं, वे जा सकते हैं, पर भविष्य में उन्हें पछतावा होगा।


thumb

मोदी को मिला स्लोवाकिया का सर्वोच्च राजकीय सम्मान

स्लोवाकिया ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को देश के सर्वोच्च राजकीय सम्मान द ऑर्डर ऑफ द व्हाइट डबल क्रॉस, फर्स्ट क्लास से सम्मानित किया है।