धमतरी (वीएनएस)। “महानदी में अवैध रेत खनन मिली शिकायत में खनिज विभाग द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्राम करेलीबड़ी एवं आसपास के क्षेत्रों में सघन जांच अभियान चलाया गया। जांच के दौरान रेत का अवैध परिवहन करते हुए 04 ट्रैक्टर वाहनों को जप्त किया गया है।
खनिज विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार जप्त वाहनों के विरुद्ध खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम, 1957 तथा छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम, 2015 के तहत अर्थदण्ड अधिरोपित कर वसूली की कार्रवाई की जा रही है।
विभाग ने बताया कि पूर्व में भी ग्राम करेलीबड़ी एवं आसपास के क्षेत्रों में खनिज रेत के अवैध उत्खनन एवं परिवहन के 03 प्रकरणों में कार्रवाई करते हुए 32 हजार 430 रुपये का अर्थदण्ड वसूल कर शासन के खनिज मद में जमा कराया गया है।
वित्तीय वर्ष 2026-27 में 28 मई 2026 तक जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण के कुल 108 प्रकरणों में कार्रवाई करते हुए 29 लाख 51 हजार 560 रुपये का अर्थदण्ड वसूल किया गया है। उक्त राशि शासन के खनिज मद में जमा कराते हुए प्रकरणों का प्रशमन किया गया है।
खनिज विभाग ने बताया कि जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर प्रभावी नियंत्रण एवं रोकथाम के लिए विभागीय उड़नदस्ता दल द्वारा नियमित रूप से निगरानी एवं प्रवर्तन की कार्रवाई की जा रही है। अवैध खनिज गतिविधियों के विरुद्ध यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।
जिले के नगरीय क्षेत्रांतर्गत वार्ड क्रमांक 01 निवासी बालसाय मांझी के जीवन में प्रधानमंत्री आवास योजना एक नई उम्मीद बनकर आई। बालसाय मांझी के पिता स्...
कलेक्टर विश्वदीप की अध्यक्षता में आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा (टीएल) बैठक में विभिन्न विभागों की योजनाओं, विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों ...
कलेक्टर विश्वदीप ने जिले के अभिभावकों से अपने बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने की अपील करते हुए कहा है कि शिक्षा ही बच्चों के सर्वांगीण विकास...
नवीन शिक्षा सत्र के प्रथम दिवस जिले में शाला प्रवेशोत्सव उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कलेक्टर विश्वदीप एवं जिला पंचायत की मुख्य कार्...
सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) में पारदर्शिता सुनिश्चित करने और राशन विरतण में हो रही अनियमितताओं पर रोक लगाने के लिए खाद्य विभाग ने बड़ा निर्णय ...
कलेक्टर विश्वदीप की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक में जिले के आश्रम-छात्रावासों के सुचारू संचालन, विद्यार्थियों की सुरक्षा, स्वच्छता एवं शैक्षण...