खीरा खाने के कितनी देर बाद पीना चाहिए पानी?

Posted On:- 2026-06-11




पोषक तत्वों से भरपूर खीरा सलाद के तौर पर ज्यादा सेवन किया जाता है। इसमें लगभग 95% पानी होता है, विटामिन सी, विटामिन के, कॉपर, मैंगनीज, मैग्नीशियम और पोटेशियम जैसे कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है। हालांकि, इसे खाने के तुरंत बाद पानी पीने से ये पोषक तत्व शरीर में ठीक से अवशोषित नहीं हो पाते हैं। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि पानी इन पोषक तत्वों को घोल देता है और पाचन प्रक्रिया को बाधित कर सकता है, जिससे शरीर को उनका पूरा लाभ नहीं मिल पाता। यही कारण है कि खीरे के साथ-साथ अन्य फल और सब्जियों के सेवन के बाद भी तुरंत पानी पीने से मना किया जाता है। चलिए, जानते हैं खीरा खाने के बाद तुरंत पानी पीने से कौन सी परेशानियां हो सकती हैं?

खीरा खाने के बाद पानी पीने से होने वाली समस्याएं

पाचन संबंधी समस्याएँ: हमारे पाचन तंत्र को सही ढंग से काम करने के लिए पेट में एक निश्चित पीएच स्तर बनाए रखना होता है। खीरा खाने के तुरंत बाद पानी पीने से पेट का पीएच स्तर असंतुलित हो सकता है, जिससे पाचन प्रक्रिया बिगड़ जाती है। इससे भोजन को पचाने में कठिनाई हो सकती है।

पेट का पीएच स्तर: खाने को पचाने के लिए शरीर को एक निश्चित पीएच स्तर की आवश्यकता होती है। खीरे के तुरंत बाद पानी पीने से शरीर का पीएच स्तर प्रभावित हो सकता है, जिससे पाचन में और बाधा आ सकती है।

लूज मोशन और डायरिया: पीएच स्तर के असंतुलन और पाचन पर पड़ने वाले नकारात्मक प्रभाव के कारण, खीरा खाने के तुरंत बाद पानी पीने से आपको लूज मोशन या डायरिया जैसी समस्याएँ हो सकती हैं।

कब पिएँ पानी?

विशेषज्ञों का सुझाव है कि खीरा खाने के कम से कम 30 मिनट से 1 घंटे बाद पानी पीना चाहिए। यह समय खीरे को ठीक से पचने और उसके पोषक तत्वों को अवशोषित करने के लिए पर्याप्त होता है। यह आपके पाचन तंत्र को पोषक तत्वों को अवशोषित करने और पीएच स्तर को स्थिर रखने के लिए पर्याप्त समय देता है।

(डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।)



Related News
thumb

क्या कभी पिया है करी पत्ते का पानी?

करी पत्ते का इस्तेमाल ज्यादातर खाने-पीने की चीजों के स्वाद को बढ़ाने के लिए किया जाता है। लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दें कि करी पत्ते में पाए जा...


thumb

क्या यूरिक एसिड में चना खा सकते हैं?

हाई यूरिक की समस्या समय के साथ बेहद गंभीर रूप लेनी लगती है। आपको ये जानकर हैरानी हो सकती कि जब शरीर में यूरिक एसिड बढ़ता है तो इसकी पथरियां आपकी कि...


thumb

पेट के लिए सबसे अच्छी मानी जाती हैं ये 5 चीजें

खाना का सीधा और सबसे पहले असर हमारी सेहत पर पड़ता है। हम जो भी खाते हैं वो पेट में जाकर पूरे शरीर में पहुंचता है। इसलिए खानपान पर सबसे ज्यादा ध्यान...


thumb

गर्मियों में क्यों खाना चाहिए जामुन, जान लें इसके सेवन से क्या क्या...

गर्मियों का मौसम आते ही बाजारों में कई तरह के फल नज़र आने लगते हैं। इन्हीं फलों में से एक है गहरे बैंगनी रंग के छोटे-छोटे जामुन। स्वाद में खट्टा-मी...


thumb

ओट्स या दलिया, डायबिटीज में क्या खाना बेस्ट होता है?

डायबिटीज एक बहुत कॉमन बीमारी बन चुकी है। ये बीमारी बुजुर्गों के साथ-साथ बच्चों में भी काफी आम होती जा रही है। इस बीमारी में ब्लड शुगर लेवल को कंट्र...