सुशासन तिहार में अंजनी साहू की समस्या का हुआ त्वरित समाधान, मिला नवीन राशनकार्ड

Posted On:- 2026-06-11




रायपुर(वीएनएस)।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मंशानुरूप शासन की योजनाओं का लाभ समय पर और सहजता से आम नागरिकों तक पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित सुशासन तिहार लोगों के लिए राहत और विश्वास का माध्यम साबित हुआ है। जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ विकासखंड अंतर्गत ग्राम मुलमुला निवासी श्रीमती अंजनी साहू की समस्या का त्वरित समाधान इसका एक प्रेरणादायक उदाहरण है। 

श्रीमती अंजनी साहू को लंबे समय से राशन कार्ड नहीं होने के कारण अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। राशन कार्ड के अभाव में उन्हें सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत मिलने वाले खाद्यान्न और अन्य शासकीय योजनाओं का पूरा लाभ प्राप्त करने में परेशानी हो रही थी। सुशासन तिहार के तहत आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में उन्होंने अपनी समस्या अधिकारियों के समक्ष रखी। शिविर में मौजूद संबंधित विभाग के अधिकारियों ने उनकी समस्या को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक प्रक्रिया पूरी की और उन्हें मौके पर ही नवीन राशन कार्ड प्रदान किया। श्रीमती अंजनी साहू ने सुशासन तिहार के माध्यम से अपनी समस्या का त्वरित समाधान होने पर प्रसन्नता व्यक्त की। साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय तथा जिला प्रशासन का आभार व्यक्त की।



Related News
thumb

संवाद से समाधान - हितग्राहियों को फोन पर दी जा रही आवेदन निराकरण की...

सुशासन तिहार के तहत प्राप्त आवेदनों के त्वरित एवं पारदर्शी निराकरण के साथ-साथ हितग्राहियों को उनके प्रकरणों की अद्यतन जानकारी उपलब्ध कराने की दिशा ...


thumb

आर्द्रभूमि संरक्षण में जनभागीदारी को मिलेगा बढ़ावा

आर्द्रभूमि हमारी प्रकृति का सबसे उत्पादक और महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। इन्हें अक्सर प्रकृति के गुर्दे या जैविक सुपरमार्केट कहा जाता है, क्योंकि ये पर्य...


thumb

नारायणपुर का मॉडल बना मिसाल, किसानों के खेतों में फल क्रांति

महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के तहत नारायणपुर जिले के ओरछा जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत कुंदला के आश्रित ग्राम बासीन म...


thumb

महुआपारा में नवनिर्मित आंगनबाड़ी भवन का लोकार्पण

बलरामपुर जिले के विकासखंड कुसमी अंतर्गत ग्राम जोधपुर के महुआपारा में नवनिर्मित आंगनबाड़ी भवन का लोकार्पण किया गया।


thumb

महतारी वंदन योजना बनी मातृत्व सम्मान और परिवार की खुशहाली का आधार

छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना प्रदेश की लाखों महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है।