कोण्डागांव (वीएनएस)। आगामी नीट परीक्षा के सुचारु, पारदर्शी एवं सुरक्षित संचालन को सुनिश्चित करने के लिए कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना एवं पुलिस अधीक्षक पंकज चंद्रा ने शुक्रवार को जिले के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को परीक्षा के निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित आयोजन तथा सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने परीक्षा केंद्रों में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं, अभ्यर्थियों की प्रवेश व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंध तथा परीक्षा संचालन से संबंधित अन्य व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। उन्होंने परीक्षा के आयोजन के लिए जारी दिशा-निर्देशों का गंभीरता से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर किशोर शर्मा, परीक्षा नोडल डिप्टी कलेक्टर रश्मि पोया और पुलिस नोडल डीएसपी रूपेश कुमार सहित पुलिस एवं अन्य संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) का आयोजन 21 जून 2026, रविवार को किया जाएगा। जिले में परीक्षा के लिए दो केंद्र शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय एवं स्वामी सेजेस जामकोटपारा को निर्धारित किया गया है। परीक्षा में जिले के कुल 629 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे।
आकांक्षी विकासखंड लखनपुर में आदरणीय कलेक्टर अजीत वसंत एवं आदरणीय जिला सीईओ विनय अग्रवाल के मार्गदर्शन में विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के पहचान, सत्य...
छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ के प्रदेश अध्यक्ष रूपसाय सलाम (राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त) ने सरगुजा प्रवास के दौरान वन धन विकास केन्द्र, एनडब्ल्यूएफपी...
जिला खनिज संस्थान न्यास (डीएमएफ) की शासी परिषद की महत्वपूर्ण बैठक आज संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में कलेक्टर संतन देवी जांगड़े की अध्यक्षता में...
डिजिटल सुशासन की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल करते हुए सरगुजा संभाग ने छत्तीसगढ़ का पहला आधिकारिक संभागीय पोर्टल लॉन्च कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है।...
खेत बचाओ अभियान तथा जैविक कृषि मेला का गरिमामय आयोजन कुम्हरावंड स्थित शहीद गुण्डाधुर कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र के सभागार में शुक्रवार को...