5.400 बल्क लीटर अवैध शराब जप्त

Posted On:- 2026-06-14




राजनांदगांव  (वीएनएस)। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी के निर्देशानुसार जिले में अवैध शराब विक्रेताओं के विरूद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में जिला स्तरीय उडऩदस्ता राजनांदगांव एवं आबकारी वृत्त चिचोला द्वारा संयुक्त कार्रवाई करते हुए ककोड़ी से बंजारी मार्ग में दो पहिया वाहन हीरो युगा वाहन क्रमांक सीजी 08 एबी 9020 से ग्राम कोलिहा लमटी थाना गेंदाटोला निवासी मुकेश्वर साहू द्वारा 30 नग देशी दारू संत्री नंबर 01 महाराष्ट्र निर्मित कुल 5.400 बल्क लीटर जप्त किया गया। जिसका बाजार मूल्य 40 हजार रूपए है। आबकारी अधिनियम की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपी पर नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की गई। कार्रवाई में आबकारी उप निरीक्षक वृत्त चिचोला राजकुमार कुर्रे के साथ जिला स्तरीय उडऩदस्ता राजनांदगांव से आबकारी उप निरीक्षक दिलीप कुमार प्रजापति, आबकारी उप निरीक्षक वृत्त राजनांदगांव (ग्रामीण) तुलेश्वरी देवांगन, प्रशिक्षु आबकारी उप निरीक्षक मिथिलेश कुमारी नेताम, सुश्री रुचि साहू, गोपाल सिंह मरकाम शामिल थे।



Related News
thumb

धरमजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा रेल परियोजना से जशपुर के विकास को मिलेगी...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने धरमजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा नई रेल लाइन परियोजना को केंद्र सरकार द्वारा विशेष रेल परियोजना के रूप में अधिसूचित किए जान...


thumb

छत्तीसगढ़ में 16 जून से ही खुलेंगे स्कूल

छत्तीसगढ़ में नए शैक्षणिक सत्र (2026-27) की शुरुआत को लेकर सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों पर विराम लग गया है। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा दी गई आधिकारि...


thumb

15 दिवसीय पशु सखी प्रशिक्षण संपन्न

ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार एवं बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा संचालित ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) में ए-हेल्प मॉड्यूल अंतर्गत 15 दिव...


thumb

रेत का अवैध परिवहन करने पर हाईवा जप्त

कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार राजस्व एवं खनिज विभाग द्वारा जिले में खनिज का अवैध उत्खनन, भण्डारण एवं परिवहन करने वालों पर लगातार कार्रवा...


thumb

पॉलीटेक्निक राजनांदगांव में प्रवेश की प्रथम चरण की प्रक्रिया (काउसि...

शासकीय पॉलीटेक्निक राजनांदगांव में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश की प्रथम चरण की प्रक्रिया (काउसिंलिंग) 15 जून 2026 तक पूर्ण की जाएगी। प्रवे...