हार्ट के लिए फायदेमंद है तरबूज

Posted On:- 2026-06-15




ब्लड प्रेशर को भी रखता है कंट्रोल

गर्मी में तरबूज खाना शरीर के लिए फायदेमंद माना जाता है। इससे शरीर को जरूरी मिनरल और विटामिन तो मिलते ही हैं साथ ही पानी की कमी भी पूरी होती है। हेल्थलाइन में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक तरबूज में ऐसे गुण पाए जाते हैं तो खाने के पोषक तत्वों को अच्छी तरह से अवशोषण करने में मदद करता है। रिपोर्ट में कहा गया है कि तरबूज खाने से शरीर को फाइबर, मैग्नीशियम, पोटेशियम, विटामिन सी, विटामिन ए, लाइकोपीन जैसे विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट मिलते हैं। तरबूज में कैरोटीनॉयड होता है जो आंखों और त्वचा के लिए अच्छा होता है। तरबूज खाना बच्चों और बड़ों सभी के लिए फायदेमंद है। इससे ब्लड प्रेशर कम होता है जो हार्ट अटैक के खतरे को कम करता है।

हार्ट के लिए फायदेमंद है तरबूज

शारदा हॉस्पिटल के इंटरनल मेडिसिन डिपार्टमेंट के प्रोफेसर डॉ भुमेश त्यागी ने बताया कि रोजाना तरबूज खाने से दिल की बीमारियों से बचाव में मदद मिल सकती है। क्योंकि तरबूज में अच्छी मात्रा में पोटेशियम और मैग्नीशियम पाया जाता है जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करते हैं। इससे आपकी ओवरऑल हार्ट हेल्थ में भी सुधार होता है। तरबूज में मिनो एसिड एल-सिट्रुलिन पाया जाता है जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने और ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाने में मददगार साबित होता है। ये सारे पोषक तत्व दिल की सेहत में सुधार लाने का काम करते हैं।

दिल के दौरे से कैसे बचें?

हालांकि दिल की बीमारियों के खतरे को कम करने से लिए तरबूज के साथ-साथ आपको दूसरी हेल्दी चीजों को भी डाइट में शामिल करना चाहिए। जिससे जीवन में दिल के दौरे और स्ट्रोक के खतरे को कम किया जा सके। तरबूज में पानी की मात्रा अधिक होती है, ये पूरी तरह से फैट फ्री फ्रूट है और इससे जरूरी विटामिन और मिनरल शरीर को मिल जाते हैं।

तरबूज खाने के फायदे

तरबूज खाने से शरीर को कई फायदे मिलते हैं। इससे गर्मियों में शरीर में पानी की कमी नहीं होती है। तरबूज ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है। इससे इंसुलिन प्रतिरोध कम होता है और मांसपेशियों का दर्द दूर होता है। तरबूत पाचन के लिए भी अच्छा फल है। त्वचा को स्वस्थ रखने और सूजन को कम करने में मदद करता है।

100 ग्राम तरबूज में पोषक तत्व

ऊर्जा- 30 से 38 कैलोरी 

पानी- 91.4 ग्राम

वसा-  0.2 ग्राम

प्रोटीन- 0.61 ग्राम

कार्बोहाइड्रेट- 7.55 ग्राम

चीनी- 6.2 ग्राम

फाइबर- 0.4 ग्राम

Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।)



Related News
thumb

ब्लैक कॉफी पीने का सही समय क्या है

हममें से कई लोग ऐसे होंगे जिनके दिन की शुरुआत ब्लैक कॉफी के साथ होती होगी। वहीं कुछ लोग इसे वेट लॉस के लिए बेहतरीन ड्रिंक मानते हैं और दिन में 3-4 ...


thumb

हर रोज पिएं एक गिलास लौकी का जूस

लौकी में पानी, फाइबर, विटामिन सी, विटामिन बी, आयरन, पोटैशियम, मैग्नीशियम और प्रोटीन समेत कई पोषक तत्वों की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है। हेल्थ एक्...


thumb

प्याज में कौन सा विटामिन पाया जाता है?

सब्जी बनाने में हम सभी रोजाना प्याज का इस्तेमाल करते हैं। ज्यादातर घरों में प्याज लहसुन का इस्तेमाल होता है। खाने में प्याज न सिर्फ स्वाद बढ़ाती है...


thumb

ज्यादा न करें अजवाइन का सेवन

अजवाइन, भारतीय रसोई का एक आम मसाला है, जिसे अक्सर वजन घटाने और पाचन सुधारने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। इसमें औषधीय गुण होते हैं, लेकिन किसी भी च...


thumb

एक दिन में कितने आंवला खाएं?

आयुर्वेद के मुताबिक आंवला खाने से सेहत से जुड़ी कई समस्याओं से बचाव किया जा सकता है। सही मात्रा में और सही तरीके से आंवला खाकर आप अपनी सेहत को काफी...