पैरालिसिस संतराम चौहान के घर पहुंचकर ईंगवर्नेंस की टीम ने किया आधार अपडेट

Posted On:- 2026-06-15




सारंगढ़-बिलाईगढ़ (वीएनएस)। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सरकार द्वारा ग्राम झाल में आयोजित सुशासन तिहार संतराम चौहान के लिए वरदान साबित हुआ। बरमकेला ब्लॉक के लिमपाली ग्राम पंचायत निवासी संतराम चौहान जो पैरालिसिस से बिस्तर में पड़ा जीवन यापन के लिए कोई माध्यम नहीं था,  उसका आधार अपडेट नहीं हो पाया था, जिसके कारण पिछले चार सालों से शासन के योजनाओं से वंचित था। उनके परिवार के द्वारा सुशासन तिहार में आवेदन दिया गया था, सारंगढ़ बिलाईगढ़ कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू की निर्देश से ई गवर्नेंस की टीम उपकरणों और सेटअप के साथ उनके घर पहुंची और आधार अपडेट किए।

आधार अपडेट करने गए अगस्ती भोई ने कहा कि लाभार्थी संत राम का डेमोग्राफिक अपडेट बहुत ही मुश्किल से हुआ, क्योंकि लाभार्थी बहुत हद तक पैरालिसिस होने के कारण फिंगर या आंख से बहुतों बार कोशिश करने के बाद अंततः सफल हुए। लिमपाली ग्राम में नेटवर्क कम होने की वजह से भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। जिला प्रशासन उन सभी के लिए प्रतिबद्ध है जो बुजुर्ग, शारीरिक रूप अक्षम, दिव्यांग हो उनके लिए घर पहुंच सेवा सुनिश्चित कर रहा है।




Related News
thumb

नैनो यूरिया व नैनो डीएपी से खेती हुई अधिक लाभकारी, रघुनंदन ने साझा ...

कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीकों के उपयोग से किसानों को बेहतर परिणाम प्राप्त हो रहे हैं। जिले के ग्राम खेड़ा निवासी किसान रघुनंदन ने अपनी खेती में नै...


thumb

जनदर्शन में कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने आमजन की समस्याएं सुनीं

जिले में आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण के उद्देश्य से प्रत्येक सोमवार को आयोजित होने वाले जनदर्शन कार्यक्रम के अंतर्गत आज क...


thumb

बेमेतरा में अवैध रेत परिवहन पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 11 वाह...

कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं के निर्देशानुसार जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर प्रभावी नियंत्रण के लिए खनिज विभाग द्वारा लगातार कार...


thumb

पीडीएस दुकानों में अब अंगूठा से मिलेगा राशन, 5 प्रतिशत से अधिक ओटीप...

सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत मिलने वाले राशन के नियमों पर सरकार पारदर्शिता के लिए हितग्राही का अंगूठा लगाना अनिवार्य किया है। अब सभी पात्र हितग्र...


thumb

उप जेल सारंगढ़ के 500 मीटर तक ड्रोन चलाने पर प्रतिबंध

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी पद्मिनी भोई साहू ने उप जेल सारंगढ़ के आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था लोक शांति के लिए जेल परिसर और उसकी बाहर सीमा से चारों ओर ...