अब सिर्फ लाइसेंस प्राप्त फार्मेसियों से ही बेची जाएगी खांसी की सिरप

Posted On:- 2026-06-16




नई दिल्ली (वीएनएस)। सरकार ने ड्रग्स रूल्स, 1945 (पांचवां संशोधन) में बदलाव करते हुए उस छूट को समाप्त कर दिया है, जिसके तहत छोटे गांवों में कुछ खुदरा लाइसेंस संबंधी नियमों का पालन किए बिना खांसी की सिरप बेची जा सकती थी। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से मंगलवार को जारी एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई। बयान के अनुसार, इस संशोधन को अधिसूचना के जरिए लागू किया गया है। इसके तहत ड्रग्स रूल्स, 1945 की अनुसूची-के से 'सिरप' शब्द को हटा दिया गया है। बयान के मुताबिक, अनुसूची-के में कुछ विशेष श्रेणी की दवाओं को ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट, 1940 और उसके तहत बनाए गए नियमों के कुछ प्रावधानों से छूट दी जाती है।

संशोधन से पहले यह प्रावधान था कि 1,000 से कम आबादी वाले गांवों में खांसी की सिरप को कुछ खुदरा बिक्री लाइसेंस नियमों का पालन किए बिना बेचा जा सकता था। लेकिन अब इस नई व्यवस्था के बाद यह छूट खांसी की सिरप पर लागू नहीं होगी।

अब ऐसे गांवों में खांसी की सिरप की बिक्री और वितरण केवल विधिवत लाइसेंस प्राप्त फार्मेसी के माध्यम से ही किया जा सकेगा। इसके लिए ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट, 1940 और ड्रग्स रूल्स, 1945 के सभी प्रावधानों का पालन करना होगा।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि यह संशोधन सिरप आधारित दवाओं पर नियामकीय निगरानी को मजबूत करने और मौजूदा सार्वजनिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा आवश्यकताओं के अनुरूप नियमों को बेहतर बनाने के उद्देश्य से किया गया है।

मंत्रालय के अनुसार, इस कदम से खांसी की सिरप के जिम्मेदाराना वितरण और बिक्री को बढ़ावा मिलेगा तथा पूरे देश में नियामकीय मानकों का बेहतर पालन सुनिश्चित किया जा सकेगा।



Related News
thumb

मोदी को मिला स्लोवाकिया का सर्वोच्च राजकीय सम्मान

स्लोवाकिया ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को देश के सर्वोच्च राजकीय सम्मान द ऑर्डर ऑफ द व्हाइट डबल क्रॉस, फर्स्ट क्लास से सम्मानित किया है।


thumb

डॉक्टर की पर्ची के बिना नहीं मिलेगी कफ सिरप

केंद्र सरकार ने आम जनता के स्वास्थ्य की सुरक्षा को मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए औषधि नियम, 1945 में संशोधन कर दिया है।


thumb

महाराष्ट्र में ऑपरेशन टाइगरकी तैयारी! मानसून सत्र से पहले उध्दव गुट...

शिवसेना नेता और पूर्व सांसद कृपाल तुमाने ने दावा किया कि शिंदे गुट में इन सात सांसदों का शामिल होना मॉनसून सत्र से पहले ही हो जाएगा। उन्होंने यह भी...


thumb

नीट प्रोटेस्ट के बीच जयपुर में सीजेपी नेता अभिजीत को थप्पड़ मारने क...

ऑनलाइन वायरल हो रहे वीडियो में दिख रहा है कि विरोध-प्रदर्शन के दौरान एक गुस्से में दिख रहे व्यक्ति ने दिपके का सामना किया और फिर उन्हें थप्पड़ मार ...


thumb

इनोवेशन संबंधों को मजबूत करने पर सहमत हुए भारत और फ्रांस

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने रविवार को पांच साल के अंदर दोनों देशों के बीच व्यापार को दोगुना करने के लिए एक...