नई दिल्ली (वीएनएस)। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मद्देनजर भारत सरकार का आयुष मंत्रालय लगातार कई क्षेत्रों की हस्तियों के प्रेरणादायक वीडियोज शेयर कर रहा है। इसी कड़ी में मंत्रालय ने अभिनेत्री जूही चावला का वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। इस वीडियो के माध्यम से जूही चावला अपने जीवन में योग के महत्व और उससे मिले सकारात्मक बदलावों के बारे में खुलकर बात करती नजर आईं। उन्होंने कहा कि आज वह जो कुछ भी हैं, उसमें योग की बहुत बड़ी भूमिका रही है। आयुष मंत्रालय ने इंस्टाग्राम पर वीडियो को पोस्ट करते हुए बताया, जूही चावला का 20 वर्षों का योग सफर कई लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
मंत्रालय ने लोगों से ‘योगा 365’ अभियान को अपनाने और योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने की अपील की है। साथ ही विश्व योग दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य, शांति और नियमित योग अभ्यास का संकल्प लेने का भी संदेश दिया। वहीं, के वीडियो जरिए जूही चावला ने बताया कि जब उन्होंने योग की शुरुआत की थी, तब उन्हें भी अन्य लोगों की तरह कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। शुरुआती दिनों में योग क्लासेज के दौरान आसनों का अभ्यास करते समय शरीर में दर्द महसूस होता था और कई बार यह समझना मुश्किल लगता था कि योग क्यों किया जा रहा है। हालांकि, हर सत्र के अंत में होने वाले शवासन के बाद उन्हें एक नई ऊर्जा और ताजगी का अनुभव होता था।
उन्होंने कहा कि योग करने के बाद ऐसा महसूस होता था जैसे दिन की शुरुआत नई ताकत और उत्साह के साथ हो रही हो। यही अनुभव धीरे-धीरे उन्हें योग के प्रति और अधिक समर्पित करता गया। जूही के अनुसार, योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं है, बल्कि यह मानसिक शांति, आत्मविश्वास और आंतरिक मजबूती प्रदान करने का भी माध्यम है।
सुपरस्टार अल्लू अर्जुन एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा में हैं। इस बार वजह उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म AA23 की थीम म्यूजिक बनी है, जिसकी झलक प्रधा...
टीवी इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है। लोकप्रिय अभिनेत्री संचिता उगले ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली है।
अमेज़न MGM स्टूडियोज और एक्सेल एंटरटेनमेंट की 'मिर्जापुर' ने भारत की सबसे सफल और मशहूर ओटीटी फ्रेंचाइजी के रूप में अपनी एक खास पहचान बनाई है
मनोज बाजपेयी की फिल्म गवर्नर, जिसे विपुल अमृतलाल शाह ने प्रोड्यूस किया है, अब सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। 1991 के आर्थिक संकट की पृष्ठभूमि पर...
आइकॉनिक फिल्म 'लगान' के 25 साल पूरे होने का जश्न मनाते हुए, आमिर खान ने एक स्पेशल गेट-टुगेदर होस्ट किया, जिसमें डायरेक्टर आशुतोष गोवारिकर और फिल्म ...