खाद्य विभाग का सख्त कदम: राशन वितरण में पारदर्शिता के लिए बायोमेट्रिक अनिवार्य, OTP व्यवस्था बंद

Posted On:- 2026-06-16




बीजापुर (वीएनएस)। सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) में पारदर्शिता सुनिश्चित करने और राशन विरतण में हो रही अनियमितताओं पर रोक लगाने के लिए खाद्य विभाग ने बड़ा निर्णय लिया है। अब प्रदेश सहित बीजापुर जिले की सभी उचित मूल्य की राशन दुकानों मे निःशक्तजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों को छोड़कर अन्य सभी हितग्राहियों को केवल बोयामेट्रिक सत्यापन के माध्यम से ही राशन प्राप्त होगा। विभाग द्वारा ओटीपी आधारित राशन वितरण व्यवस्था को प्रभावी रूप से बंद करने के निर्देश जारी किया गया हैं। 

खाद्य विभाग को लगातार ऐसी शिकायतें मिल रही थी कि कुछ राशन दुकानदार हितग्राहियों से फोन पर ओटीपी लेकर उनके नाम पर राशन का उठाव दर्ज कर देते थे, लेकिन वास्तविक रूप से खाद्यान्न का वितरण नहीं किया जाता था। इसके बदले संबंधित कार्डधारियों के खातें में कुछ राशि ऑनलाईन भेज दी जाती थी। इससे राशन के बदले नकद भुगतान की समानांतरण व्यवस्था विकसित हो गई थी जिससे सार्वजनिक वितरण प्रणाली की पारदर्शिता प्रभावित हो रही थी।

फर्जी वितरण और कालाबाजारी पर लगेगी रोक : 

विभाग के अनुसार हाल के समय में राशन वितरण में एक नई प्रवृत्ति सामने आई थी, जिसमें कुछ हितग्राही स्वयं राशन दुकान तक नहीं पहुँचते थे और दुकानदार को फोन पर ओटीपी बता देते थे। इसके बाद दुकानदार उनके नाम पर राशन वितरण दर्ज कर देता था, जबकि खाद्यान्न दुकान में ही रोक लिया जाता था। इससे खाद्यान्न की हेराफेरी और कालाबाजारी की आशंकाएं बढ़ रही थी। नई व्यवस्था लागू होने से ऐसी अनियमितताओं पर प्रभावी नियंत्रण की उम्मीद जताई जा रही है।

बायोमेट्रिक सत्यापन पर रहेगा विशेष जोर : 

खाद्य विभाग द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार राशन वितरण में बायोमेट्रिक सत्यापन की दर 95 प्रतिशत से कम पाए जाने पर संबंधित उचित मूल्य दुकान संचालाकों के विरूद्ध कार्रवाई की जाएगी। अपर कलेक्टर एवं जिला खाद्य अधिकारी भूपेन्द्र अग्रवाल ने सभी खाद्य निरीक्षकों को निगरानी बढ़ाने और नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।




Related News
thumb

प्रधानमंत्री आवास योजना ने दिलाई बालसाय मांझी को सपनों का आशियाना

जिले के नगरीय क्षेत्रांतर्गत वार्ड क्रमांक 01 निवासी बालसाय मांझी के जीवन में प्रधानमंत्री आवास योजना एक नई उम्मीद बनकर आई। बालसाय मांझी के पिता स्...


thumb

खेती-किसानी के सीजन में डीजल की कमी नहीं होनी चाहिए : कलेक्टर विश्वदीप

कलेक्टर विश्वदीप की अध्यक्षता में आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा (टीएल) बैठक में विभिन्न विभागों की योजनाओं, विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों ...


thumb

शिक्षा से जुड़ेगा हर बच्चा, तभी बनेगा सशक्त समाज : कलेक्टर विश्वदीप

कलेक्टर विश्वदीप ने जिले के अभिभावकों से अपने बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने की अपील करते हुए कहा है कि शिक्षा ही बच्चों के सर्वांगीण विकास...


thumb

शिक्षा ही समाज में बदलाव का सबसे सशक्त माध्यम : कलेक्टर विश्वदीप

नवीन शिक्षा सत्र के प्रथम दिवस जिले में शाला प्रवेशोत्सव उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कलेक्टर विश्वदीप एवं जिला पंचायत की मुख्य कार्...


thumb

आश्रम-छात्रावासों की व्यवस्थाओं को लेकर हुई समीक्षा बैठक, अधिकारियो...

कलेक्टर विश्वदीप की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक में जिले के आश्रम-छात्रावासों के सुचारू संचालन, विद्यार्थियों की सुरक्षा, स्वच्छता एवं शैक्षण...