प्रधानमंत्री आवास योजना ने बदली डोमार साहू के परिवार की जिंदगी

Posted On:- 2026-06-17




रायपुर(वीएनएस)।प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण)  गरीब परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है।  खैरागढ़ जिले के जनपद पंचायत छुईखदान के ग्राम रैमड़वा, ग्राम पंचायत जगमड़वा निवासी डोमार साहू के परिवार की कहानी इस योजना की सफलता का एक प्रेरणादायक उदाहरण है।

डोमार साहू लंबे समय से अपने परिवार के साथ कच्चे और जर्जर मकान में निवास कर रहे थे। बरसात के दिनों में घर की छत टपकती थी तथा परिवार को कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ता था। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण स्वयं का पक्का मकान बनाना उनके लिए संभव नहीं था।

वित्तीय वर्ष 2024-25 में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत उनका चयन हुआ। योजना के तहत प्राप्त वित्तीय सहायता से उन्होंने अपना पक्का और सुरक्षित आवास निर्मित किया। अब उनका परिवार एक स्वच्छ, सुरक्षित एवं सम्मानजनक वातावरण में रह रहा है। पक्के घर के निर्माण से उनके जीवन स्तर में उल्लेखनीय सुधार आया है तथा परिवार के सदस्यों को मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों से भी राहत मिली है।

डोमार साहू बताते हैं कि पहले कच्चे मकान में रहने के कारण हमेशा चिंता बनी रहती थी, विशेषकर वर्षा ऋतु में। आज प्रधानमंत्री आवास योजना की बदौलत उनका अपना पक्का घर बन गया है, जिससे उनके परिवार को सुरक्षा और सम्मान का नया एहसास मिला है।उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं छत्तीसगढ़ शासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह योजना ग्रामीण गरीब परिवारों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है।



Related News
thumb

समय पर खाद-बीज मिलने से दंडवन के किसान रुद्रेश्वर के हौसलों को लगी ...

कृषि आदानों (खाद और बीज) की समय पर उपलब्धता किसानों की राह बेहद आसान बनाती है। इससे न केवल उत्पादकता में वृद्धि होती है, बल्कि कृषि लागत और मेहनत भ...


thumb

मुख्यमंत्री ग्रामीण बस सेवा ने बदली ग्रामीण महिलाओं की तकदीर

मुख्यमंत्री ग्रामीण बस सेवा ने बदली ग्रामीण महिलाओं की तकदीर, अब खुद तय कर रही हैं तरक्की का सफ़


thumb

जगदलपुर में निःशुल्क कैंसर जांच शिविर में 62 मरीजों की हुई सघन स्क्...

कैंसर से बचाव और शुरुआती पहचान के लिए भारत में अक्सर विभिन्न अस्पतालों, सरकारी योजनाओं और गैर-सरकारी संगठनों द्वारा निःशुल्क जांच शिविर लगाए जाते हैं।


thumb

संत गहिरा गुरु विवि और अर्थीफैक्ट्ज के बीचएमओयू, युवाओं को मिलेंगे ...

छत्तीसगढ़ के युवाओं को कौशल विकास, स्वरोजगार और उद्यमिता से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है।


thumb

राज्य नीति आयोग और यूनिसेफ की बैठक में विकसित छत्तीसगढ़ एवं बस्तर अं...

राज्य नीति आयोग, छत्तीसगढ़ के उपाध्यक्ष श्री गणेश शंकर मिश्रा से आज यूनिसेफ इंडिया के एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने नीति भवन नवा रायपुर में सौजन्य ...