प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना : जिले की ’आंचल महिला संकुल संगठन’ को मिलेगा वेंडर का दर्जा, प्रशिक्षण संपन्न

Posted On:- 2026-06-17




बालोद (वीएनएस)। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने की दिशा में बालोद जिले के गुरूर विकासखंड में एक ऐतिहासिक पहल की गई है। 

कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा के मार्गदर्शन एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुनील कुमार चंद्रवंशी के कुशल निर्देशन में 17 जून 2026 को जनपद सभागार गुरुर मे ’आंचल महिला संकुल संगठन’ को योजना के तहत आधिकारिक वेंडर के रूप में पंजीकरण की प्रक्रिया की गई है। इसके पश्चात आज संगठन की सदस्य महिलाओं को विस्तृत तकनीकी और व्यावसायिक प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया।

इस पहल के बाद आंचल महिला संकुल संगठन अब क्षेत्र में सौर ऊर्जा (सोलर पैनल) स्थापना, प्रचार-प्रसार और उससे जुड़ी सेवाओं में सीधे तौर पर भागीदारी कर सकेगा। इससे न केवल स्थानीय स्तर पर हरित ऊर्जा को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि स्व-सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं के लिए आय के नए और स्थायी स्त्रोत खुलेंगे। सहायक परियोजना अधिकारी नितेश साहू ने बताया कि आयोजित इस प्रशिक्षण मे मुख्यतः महिलाओं को सोलर पैनल के कार्य सिद्धांत, क्षमता और स्थापना से जुड़ी बुनियादी जानकारियों से अवगत कराया गया। सूर्य घर योजना के पोर्टल पर उपभोक्ताओं का पंजीकरण करने, आवेदन प्रक्रिया को समझने और वेंडर ऐप के संचालन का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। योजना के तहत मिलने वाली वित्तीय सहायता और बैंक लोन की प्रक्रियाओं के बारे में विस्तार से समझाया गया जिससे महिलाएं ग्रामीणों को आसानी से जागरूक कर सकें। प्रशासन का उद्देश्य महिलाओं को तकनीकी रूप से सक्षम बनाकर उन्हें मुख्यधारा से जोड़ना है। आंचल संकुल संगठन का वेंडर के रूप में चयन इस दिशा में एक बड़ा कदम है।

इस महत्वपूर्ण प्रशिक्षण कार्यक्रम को सफल बनाने में विभागीय अधिकारियों और विशेषज्ञों का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम में सहायक परियोजना अधिकारी नितेश साहू, वेंडर रजिस्ट्रेशन हेतु राज्य नोडल महेश जायसवाल, सहायक अभियंता सीएसईबी तथा ब्लॉक परियोजना प्रबंधक लक्ष्मी ठाकुर मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इनके साथ ही आंचल महिला संकुल संगठन की पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में समूह की महिलाएँ प्रशिक्षण में शामिल हुईं। इसका मुख्य उद्देश्य ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देने के साथ साथ बिहान समूह महिलाओं को सोलर दीदी के रूप मे स्थापित भी करना है।




Related News
thumb

आयुष्मान कार्ड अभियान में बलरामपुर ने हासिल की 92 प्रतिशत से अधिक उ...

प्रदेश में नागरिकों को बेहतर और निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं आयुष...


thumb

पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति : नवीनीकरण के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम त...

आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग द्वारा अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के अध्ययनरत विद्यार्थियों को सूचित किया गया है क...


thumb

संभावित एल नीनो प्रभावों को लेकर जिला प्रशासन सतर्क, विभागवार तैयार...

संभावित एल नीनो (El Niño) परिस्थितियों को देखते हुए जिला प्रशासन ने आवश्यक तैयारियों की समीक्षा शुरू कर दी है। इसी क्रम में कलेक्टर सुश्री संतान दे...


thumb

राजनांदगांव जिले में अब तक 112.3 मिमी वर्षा दर्ज

राजनांदगांव जिले में इस वर्ष चालू मानसून वर्ष में 1 जून 2026 से अब तक जिले के सभी 7 तहसीलों में 112.3 मिमी बारिश एवं औसत 16 मिमी बारिश दर्ज की गई ...


thumb

अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना : 3 जुलाई तक ऑनलाईन आवेदन

श्रम विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल अंतर्गत पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बच्चों को कक्षा 6वीं से 12वीं तक नि:शु...


thumb

रेत के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण के 43 प्रकरणों पर 14 लाख 35 ...

कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार खनिज अमला राजनांदगांव एवं टास्क फोर्स समिति द्वारा जिले में खनिज का अवैध उत्खनन, परिवहन, भण्डारण करने वालो...