सूरजपुर (वीएनएस)। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज अपने सूरजपुर प्रवास के दौरान नगर पंचायत शिवनन्दनपुर के नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होकर उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री दयाल दास बघेल, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े , सांसद चिंतामणि महाराज , प्रेमनगर विधायक भूलन सिंह मरावी , वन विकास निगम के अध्यक्ष राम सेवक पैकरा, पूर्व विधायक रजनी रविशंकर त्रिपाठी, अवधेश चंदेल, मुरली मनोहर सोनी , नवनिर्वाचित अध्यक्ष रितेश जायसवाल सहित सभी पार्षदगण उपस्थित रहे।
शपथ ग्रहण समारोह के पश्चात मुख्यमंत्री एवं मंत्रिमंडल के सदस्यों ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए प्रदर्शनी स्टॉलों का अवलोकन किया। समाज कल्याण विभाग द्वारा आयोजित स्टॉल में दो दिव्यांग हितग्राहियों को ट्राइसाइकिल प्रदान की गई तथा प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत तीन हितग्राहियों को उनके नवीन आवास की खुशियों को चाबी सौंपी गई।
महिला एवं बाल विकास विभाग के स्टॉल में बच्चों के पोषण हेतु तैयार किए जाने वाले विभिन्न पौष्टिक खाद्य पदार्थों जैसे खिचड़ी, हलवा, खुरमा, बर्फी, कटुआ, गुलगुला एवं रेडी-टू-ईट पोषण आहार का प्रदर्शन किया गया। मुख्यमंत्री ने पोषण आहार का अवलोकन करते हुए इसकी सराहना की। इस दौरान तीन गर्भवती महिलाओं की गोदभराई तथा दो बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार भी संपन्न कराया गया। मुख्यमंत्री ने महतारी वंदन योजना की हितग्राही महिलाओं से संवाद कर योजना से प्राप्त लाभों की जानकारी ली।
कार्यक्रम में आदिवासी विकास विभाग, कृषि विभाग, वन विभाग, स्वास्थ्य विभाग, जल संसाधन विभाग तथा स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा भी आकर्षक स्टॉल लगाए गए। स्कूल शिक्षा विभाग के स्टॉल में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करवां के विद्यार्थियों ने सोलर सैनिटेशन किट सहित विभिन्न नवाचार एवं वैज्ञानिक मॉडलों का प्रदर्शन किया, जिसकी मुख्यमंत्री ने सराहना की।
विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को किया गया लाभान्वित
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कार्यक्रम के दौरान विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के हितग्राहियों को सामग्री एवं लाभ का वितरण भी किया।
मत्स्य पालन प्रसार योजना के अंतर्गत फुटकर मत्स्य विक्रय उपकरण प्रदाय योजना के तहत कुंजनगर निवासी भारती केवट एवं तपेश्वरी राजवाड़े को आइस बॉक्स के साथ ₹6000-₹6000 की सहायता राशि प्रदान की गई।
सामाजिक सुरक्षा एवं स्वास्थ्य योजनाओं के तहत शिवनन्दनपुर निवासी अमरूत को वय वंदन कार्ड प्रदान किया गया। वहीं आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत शिवनन्दनपुर हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड वितरित किए गए। इसके अलावा कुरूवां निवासी हितग्राहियों को भी आयुष्मान कार्ड प्रदान कर योजना का लाभ दिया गया।
प्रदेश में नागरिकों को बेहतर और निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं आयुष...
आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग द्वारा अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के अध्ययनरत विद्यार्थियों को सूचित किया गया है क...
संभावित एल नीनो (El Niño) परिस्थितियों को देखते हुए जिला प्रशासन ने आवश्यक तैयारियों की समीक्षा शुरू कर दी है। इसी क्रम में कलेक्टर सुश्री संतान दे...
राजनांदगांव जिले में इस वर्ष चालू मानसून वर्ष में 1 जून 2026 से अब तक जिले के सभी 7 तहसीलों में 112.3 मिमी बारिश एवं औसत 16 मिमी बारिश दर्ज की गई ...
श्रम विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल अंतर्गत पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बच्चों को कक्षा 6वीं से 12वीं तक नि:शु...
कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार खनिज अमला राजनांदगांव एवं टास्क फोर्स समिति द्वारा जिले में खनिज का अवैध उत्खनन, परिवहन, भण्डारण करने वालो...