बारिश के बीच काॅमन सर्विस सेंटर पहुंचे कलेक्टर, किसान व एग्रीस्टैक पंजीयन का लिया जायजा

Posted On:- 2026-06-18




जगदलपुर (वीएनएस)।  कलेक्टर आकाश छिकारा ने गुरुवार को लगातार बारिश के बीच मुंडागांव के बाजारपारा स्थित कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) का निरीक्षण कर किसान पंजीयन एवं एग्रीस्टैक पंजीयन कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने केंद्र में उपस्थित किसानों से चर्चा कर पंजीयन प्रक्रिया, आ रही समस्याओं तथा उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली।

कलेक्टर छिकारा ने सीएससी संचालक को निर्देशित किया कि किसानों के पंजीयन कार्य को प्राथमिकता के साथ करंे और किसी भी पात्र किसान को पंजीयन से वंचित न रखा जाए। उन्होंने कहा कि एग्रीस्टैक पंजीयन किसानों को कृषि संबंधी शासकीय योजनाओं का लाभ लेने के आवश्यक है, इसलिए इसके प्रति जागरूकता बढ़ाने और अधिक से अधिक किसानों का पंजीयन सुनिश्चित करने के प्रयास किए जाएं। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने पंजीयन संबंधी दस्तावेजों, ऑनलाइन प्रक्रिया तथा केंद्र में उपलब्ध व्यवस्थाओं का भी अवलोकन किया। उन्होंने किसानों से संवाद करते हुए शासन की किसान हितैषी योजनाओं की जानकारी दी और आवश्यक दस्तावेजों के साथ शीघ्र पंजीयन कराने की अपील की। इसके अलावा उन्होंने बड़े चकवा के मिनी स्टेडियम निर्माण कार्य का भी निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश अधिकारियों को दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ प्रतीक जैन, एसडीएम बस्तर गगन शर्मा, तहसीलदार जीवेश शोरी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।




Related News
thumb

’21 जून को मानस भवन बैकुण्ठपुर में होगा जिलास्तरीय सामूहिक योगाभ्या...

12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून 2026 को जिला स्तरीय योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन मानस भवन, बैकुण्ठपुर में सुबह 7 बजे किया जाएगा। कार...


thumb

’लोक निर्माण विभाग के सचिव ने की निर्माणाधीन कार्यों की समीक्षा’, ’...

लोक निर्माण विभाग के सचिव मुकेश कुमार बंसल ने गुरुवार को बैकुंठपुर स्थित सर्किट हाउस में विभाग के प्रस्तावित एवं निर्माणाधीन कार्यों की समीक्षा की।...


thumb

सीईओ की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक, विभागों को वीटीपी पंजीयन कर...

जिले में युवाओं को रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण प्रदान करने के उद्देश्य से कौशल विकास गतिविधियों को गति देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। कलेक्ट...


thumb

मनरेगा से बने जल संरक्षण ढांचे, 176 एकड़ तक बढ़ेगी सिंचाई क्षमता, 84 ...

छत्तीसगढ़ शासन के महत्वाकांक्षी ’’मोर गांव मोर पानी महाअभियान’’ के अंतर्गत सरगुजा जिले के अम्बिकापुर विकासखण्ड की ग्राम खाला में जल संरक्षण एवं संवर...


thumb

शिक्षित बेटी ही आत्मनिर्भर समाज और विकसित राष्ट्र की सबसे मजबूत आधा...

शिक्षा केवल ज्ञान प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र के भविष्य को दिशा देने वाली सबसे बड़ी शक्ति है। विशेष रूप से बेटियों की शिक्षा ...


thumb

कलेक्टर व एसपी ने हेलीपैड एवं कृषि महाविद्यालय ऑडिटोरियम कार्यक्रम ...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रस्तावित आगमन को लेकर कलेक्टर अजीत वसंत एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल ने केंद्रीय विद्यालय में बनाए जा रहे...