कलेक्टर और जिला पंचायत सीईओ ने किया एमआरएफ व एमआरसी सेंटर का निरीक्षण

Posted On:- 2026-06-18




जगदलपुर (वीएनएस)। कलेक्टर आकाश छिकारा एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रतीक जैन ने गुरुवार को जगदलपुर विकासखंड के ग्राम बाबू सेमरा स्थित एमआरएफ (मटेरियल रिकवरी फैसिलिटी) एवं एमआरसी (मटेरियल रिकवरी सेंटर) का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कचरा प्रबंधन, प्लास्टिक अपशिष्ट के संग्रहण, प्रसंस्करण तथा उससे तैयार किए जा रहे सह-उत्पादों की गतिविधियों का अवलोकन कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सेंटर में संचालित ठोस अपशिष्ट प्रबंधन कार्यों की समीक्षा करते हुए कचरे के पृथक्करण, पुनर्चक्रण तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने सेंटर को संचालित करने वाले अधिकारियों से कचरा प्रबंधन के लिए प्लास्टिक, कार्ड बोर्ड, काँच के सामानों की आपूर्ति और व्यवस्थित करने के साथ ही एमआरएफ (मटेरियल रिकवरी फैसिलिटी) एवं एमआरसी (मटेरियल रिकवरी सेंटर) की मशीनों का संचालन की गतिविधि के संबंध चर्चा किए। साथ ही सेंटर की मानव संसाधन, उत्पादों की बिक्री-व्यवसाय, आर्थिक गतिविधियों के संबंध में जानकारी ली।

कलेक्टर एवं जिला पंचायत सीईओ ने केंद्र में कार्यरत महिला स्व सहायता समूहों की सदस्यों से भी चर्चा की। उन्होंने सेंटर के माध्यम से प्राप्त हो रहे आर्थिक लाभ, रोजगार के अवसरों तथा आजीविका संवर्धन संबंधी गतिविधियों की जानकारी ली। महिला समूहों की सदस्यों ने बताया कि कचरा प्रबंधन एवं प्लास्टिक अपशिष्ट से तैयार उत्पादों के निर्माण से उन्हें नियमित आय प्राप्त हो रही है। उन्होंने समूहों को नवाचार आधारित गतिविधियों को बढ़ावा देने और आय संवर्धन के नए अवसरों का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। निरीक्षण के दौरान स्वच्छ भारत मिशन के दिलीप गोस्वामी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।




Related News
thumb

’21 जून को मानस भवन बैकुण्ठपुर में होगा जिलास्तरीय सामूहिक योगाभ्या...

12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून 2026 को जिला स्तरीय योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन मानस भवन, बैकुण्ठपुर में सुबह 7 बजे किया जाएगा। कार...


thumb

’लोक निर्माण विभाग के सचिव ने की निर्माणाधीन कार्यों की समीक्षा’, ’...

लोक निर्माण विभाग के सचिव मुकेश कुमार बंसल ने गुरुवार को बैकुंठपुर स्थित सर्किट हाउस में विभाग के प्रस्तावित एवं निर्माणाधीन कार्यों की समीक्षा की।...


thumb

सीईओ की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक, विभागों को वीटीपी पंजीयन कर...

जिले में युवाओं को रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण प्रदान करने के उद्देश्य से कौशल विकास गतिविधियों को गति देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। कलेक्ट...


thumb

मनरेगा से बने जल संरक्षण ढांचे, 176 एकड़ तक बढ़ेगी सिंचाई क्षमता, 84 ...

छत्तीसगढ़ शासन के महत्वाकांक्षी ’’मोर गांव मोर पानी महाअभियान’’ के अंतर्गत सरगुजा जिले के अम्बिकापुर विकासखण्ड की ग्राम खाला में जल संरक्षण एवं संवर...


thumb

शिक्षित बेटी ही आत्मनिर्भर समाज और विकसित राष्ट्र की सबसे मजबूत आधा...

शिक्षा केवल ज्ञान प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र के भविष्य को दिशा देने वाली सबसे बड़ी शक्ति है। विशेष रूप से बेटियों की शिक्षा ...


thumb

कलेक्टर व एसपी ने हेलीपैड एवं कृषि महाविद्यालय ऑडिटोरियम कार्यक्रम ...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रस्तावित आगमन को लेकर कलेक्टर अजीत वसंत एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल ने केंद्रीय विद्यालय में बनाए जा रहे...