हल्दी हमारे किचन का वो मसाला है जो न केवल खाने का स्वाद और रंग बढ़ाता है बल्कि यह सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद है। सदियों से इसका इस्तेमाल आयुर्वेद में औषधि के रूप में किया जा रहा है। ऐसा माना जाता है कि हल्दी में मौजूद करक्यूमिन शरीर को कई स्वास्थ्य लाभ पहुंचा सकता है। यूट्यूब चैनल 'हेल्दी हमेशा' (Healthy Hamesha) के फाउंडर डॉ. सलीम ज़ैदी बता रहे हैं कि सुबह खाली पेट हल्दी का पानी पीने से कौन से फायदे मिलते हैं और इसे पीने का सही तरीका क्या है?
खाली पेट हल्दी पानी पीने फायदे:
सूजन होती है कम: आजकल की खराब लाइफस्टाइल और खानपान की वजह से शरीर में सूजन आना बेहद आम है। सूजन आपके चेहरे से लेकर जोड़ों कहीं भी हो सकती है। ऐस में हल्दी में मौजूद एंटी इंफ्लामेटरी प्रॉपर्टीज शरीर से सूजन की समस्या को कंट्रोल करता है।
इम्यून होता है बूस्ट: अगर आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर है तो उसे मजबूत बनाने के लिए आप हल्दी पानी का सेवन करें। हल्दी में मौजूद करक्यूमिन एक शक्तिशाली योगिक है जिसमें एंटी ऑक्सीडेंट्स और एंटी इंफ्लेमेटरी भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं जो इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मददगार है।
ब्लड शुगर होता है कंट्रोल: हल्दी का पानी डायबिटीज के मरीजों के लिए बेहद फायदेमंद है। यह ब्लड शुगर को कम करने में कारगर है। हल्दी में मौजूद करक्यूमिन इंसुलिन सेंसिटिविटी को इम्प्रूव करता है जिससे शुगर को कंट्रोल करना आसान होता है इसलिए डायबिटीज के मरीजों को इसका सेवन ज़रूर करें।
लिवर को करता है डिटॉक्स: लिवर को डिटॉक्स करने में हल्दी का पानी बेहद फायदेमंद है। कई स्टडीज के अनुसार, हल्दी में जो करक्यूमिन यौगिक पाया जाता है वह आपके लिवर को डिटॉक्स करने में कारगर है।
स्किन के लिए फायदेमंद: हल्दी का पानी शरीर को डिटॉक्स करता है जिससे शरीर से वेस्टेज निकल जाते हैं। इससे स्किन नेचुरली ग्लो करती है। इसके नियमित सेवन से त्वचा को अंदर से पोषण मिल सकता है और चमक बनाए रखने में मदद मिल सकती है।
हल्दी पानी पीने का सही तरीका?
सुबह एक गिलास पानी में चुटकीभर हल्दी डालकर अच्छी तरह से मिलाएं। अब इस पानी को खाली पेट पी जाएं। हालांकि, अगर आपको किसी भी प्रकार की एलर्जी है तो इसे पीने से पहले एक बार डॉक्टर को ज़रूर कंसल्ट करें।
अगर आप भी मीठी चीजों के दीवाने हैं, लेकिन चीनी से होने वाले नुकसानों को लेकर चिंतित रहते हैं? तो अब चिंता करने की ज़रूरत नहीं! क्योंकि आज हम आपको क...
महिलाओं के शरीर में अक्सर खून की कमी पाई जाती है। खून की कमी होने से दिनभर थकान और कमजोरी महसूस होती है। एनर्जी लेवल लो लगता है और आलस छाया रहता है...
अमरूद का सेवन सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं अमरुद के पत्तों भी आयुर्वेदिक गुणों से भरपूर होते हैं। अमरुद के पत्तों में...
गर्मियों के मौसम में मूंगफली को कच्चा या भूनकर खाने के बजाय भिगोकर खाना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। मूंगफली की तासीर गर्म होती है, लेकि...
नियमित रूप से जीरा पानी पीना स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। भारतीय रसोई का यह मुख्य मसाला न केवल भोजन का स्वाद बढ़ाता है, बल्कि इसमें...
पोषक तत्वों से भरपूर खीरा सलाद के तौर पर ज्यादा सेवन किया जाता है। इसमें लगभग 95% पानी होता है, विटामिन सी, विटामिन के, कॉपर, मैंगनीज, मैग्नीशियम औ...