पूर्वोत्तर क्षेत्र अब वैश्विक पहचान वाले स्थलों का घर : वित्त मंत्री सीतारमण

Posted On:- 2026-06-20




नई दिल्ली (वीएनएस)। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को कहा कि पूर्वोत्तर भारत अब वैश्विक स्तर के कई महत्वपूर्ण स्थलों का घर बन चुका है, जो सतत और समावेशी विकास का उदाहरण पेश कर रहे हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक पोस्ट में वित्त मंत्री ने कहा कि "अष्टलक्ष्मी (अरुणाचल प्रदेश, असम, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, सिक्किम और त्रिपुरा)" अब वैश्विक मानचित्र पर मजबूती से अपनी पहचान बना चुकी है। उन्होंने कहा कि दुनिया के पहले 100 प्रतिशत ऑर्गेनिक राज्य से लेकर दुनिया की सबसे लंबी दो-लेन सुरंग और सबसे ऊंचे गर्डर रेल पुल तक, पूर्वोत्तर क्षेत्र ने कई वैश्विक उपलब्धियां हासिल की हैं। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भी एक एक्स पोस्ट में कहा कि पूर्वोत्तर के आठ राज्य कभी विकास की मुख्यधारा से काफी दूर माने जाते थे। लेकिन आज ये राज्य भारत की विकास यात्रा के नए इंजन के रूप में उभर रहे हैं, जो समृद्धि, शक्ति और अपार संभावनाओं से भरे हुए हैं।

एक आधिकारिक फैक्ट शीट के अनुसार, पिछले 12 वर्षों में पूर्वोत्तर क्षेत्र के विकास परिदृश्य में उल्लेखनीय बदलाव देखने को मिला है। यह परिवर्तन लगातार नीतिगत समर्थन, बुनियादी ढांचे के विस्तार और समावेशी विकास कार्यक्रमों के कारण संभव हुआ है। सड़क, रेल, हवाई और डिजिटल कनेक्टिविटी में सुधार ने क्षेत्र की भौगोलिक दूरी और अलगाव को कम किया है। साथ ही इससे क्षेत्रीय एकीकरण और आर्थिक पहुंच को भी मजबूती मिली है। इसी दौरान स्वच्छ पेयजल, स्वच्छता, आवास, स्वास्थ्य सेवाओं और शिक्षा तक लोगों की पहुंच में भी उल्लेखनीय सुधार हुआ है।



Related News
thumb

मध्य प्रदेश में फिर लौटेगी सोनचिरैया

मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य में जैव विविधता और वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए कई बड़े फैसलों को मंजूरी दी है।


thumb

पीएम मोदी के साथ कोलकाता के 10 लाख लोग करेंगे योग

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में रविवार को आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मुख्य कार्यक्रम में नया रिकॉर्ड बन सकता है। कोलकाता में कर...


thumb

राहुल गांधी को भगवान परशुराम के रूप में दिखाने पर बवाल,बीजेपी ने क...

राहुल गांधी के जन्मदिन पर यूथ कांग्रेस वाराणसी द्वारा उन्हें भगवान परशुराम के रूप में दर्शाने वाले पोस्टर को लेकर राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। बी...


thumb

राममंदिर दान विवाद: सीएम योगी की दो टूक, दोषी बख्शे नहीं जाएंगे

अयोध्या में राम मंदिर दान विवाद पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि सबूत विशेष जांच दल (एसआईटी) को सौंपे जाएं, और जांच में ...


thumb

राम मंदिर का पूरा मैनेजमेंट सिस्टम बदलना होगा, नृपेंद्र मिश्र ने ब...

मंदिर के दान के हिसाब-किताब में गड़बड़ी के आरोप लगने के बाद विवाद खड़ा हो गया; इन आरोपों में लगभग 7 करोड़ रुपये से लेकर उससे कहीं ज़्यादा की ऐसी रक...