योग केवल व्यायाम नहीं, जीवनशैली है: मंत्री रामविचार नेताम

Posted On:- 2026-06-21




रायपुर(वीएनएस)।12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज कोरिया जिला मुख्यालय के मानस भवन में जिला स्तरीय भव्य सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस वर्ष यह कार्यक्रम श्योगा फॉर हेल्दी एजिंगश् (स्वस्थ आयु के लिए योग) की थीम पर आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ शासन के कृषि एवं जिला प्रभारी मंत्री श्री रामविचार नेताम शामिल हुए। उन्होंने नागरिकों के साथ विभिन्न योगासनों का अभ्यास किया और सभी को नियमित योग अपनाने का संदेश दिया।

मुख्य अतिथि मंत्री श्री रामविचार नेताम ने प्रदेशवासियों को योग दिवस की बधाई दी। उन्होंने कहा कि योग और प्राणायाम भारत की प्राचीन संस्कृति तथा ऋषि-मुनियों की अमूल्य देन हैं, जिसे आज पूरी दुनिया अपना रही है। योग केवल एक व्यायाम नहीं, बल्कि शरीर, मन और आत्मा के समन्वय की जीवनशैली है। उन्होंने आगे कहा कि बदलती जीवनशैली और बढ़ते मानसिक तनाव के इस दौर में योग की प्रासंगिकता और बढ़ गई है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से आज योग को वैश्विक पहचान मिली है। मंत्री श्री नेताम ने पालकों से अपील की कि वे बच्चों में बचपन से ही योग की आदत डालें ताकि उनका शारीरिक व मानसिक विकास बेहतर हो सके। उन्होंने हर व्यक्ति से अपने स्वास्थ्य के लिए प्रतिदिन कम से कम एक घंटा समय निकालने का आग्रह किया।

विधायक ने की दैनिक दिनचर्या में शामिल करने की अपील

इस अवसर पर बैकुंठपुर विधायक श्री भैयालाल राजवाड़े ने कहा कि योग हजारों वर्ष पुरानी भारतीय परंपरा है जो मानव कल्याण के लिए बनी है। रोजाना कुछ समय का योगाभ्यास भी व्यक्ति को निरोग रख सकता है, इसलिए इसे अपनी दिनचर्या का हिस्सा अवश्य बनाएं।

सामूहिक योगाभ्यास में उमड़ा जनसैलाब

सामूहिक योगाभ्यास के दौरान योगाचार्य के निर्देशन में उपस्थित जनसमुदाय ने विभिन्न आसनों और प्राणायाम का अभ्यास किया। प्रमुख योगासन के ताड़ासन, वृक्षासन, वज्रासन, मंडूकासन, दण्डासन, पद्मासन, अर्धहलासन, उत्तानपादासन, भुजंगासन, शलभासन और शशांकासन, अनुलोम-विलोम, कपालभाति और भ्रामरी प्राणायाम का अभ्यास कराते हुए उनके लाभों की जानकारी दी गई।

वरिष्ठ अधिकारी और जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

इस गरिमामय कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री मोहित पैकरा, नगर पालिका परिषद बैकुंठपुर की अध्यक्ष श्रीमती नविता शिवहरे, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती गीता राजवाड़े और कलेक्टर श्रीमती रोक्तिमा यादव विशेष रूप से उपस्थित थीं। इनके साथ ही आयुष विभाग समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राओं ने योगाभ्यास में हिस्सा लिया। कार्यक्रम के समापन पर सभी प्रतिभागियों ने एक साथ मिलकर स्वस्थ, निरोग और तनावमुक्त जीवन के निर्माण के लिए नियमित योग करने का सामूहिक संकल्प लिया।



Related News
thumb

सारंगढ़ की सुनीता पटेल ऐसे बनीं 'लखपति ड्रोन दीदी'

कहते हैं कि अगर हौसलों को सही तकनीक और अवसरों के पंख मिल जाएं, तो ग्रामीण परिवेश की साधारण सी दिखने वाली महिलाएं भी कामयाबी की नई उड़ान भर सकती हैं।


thumb

योग भारत की प्राचीन ऋषि परंपरा की अमूल्य देन हैःगुरु खुशवंत साहेब

बारहवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कोरबा नगरीय क्षेत्र स्थित लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर कन्वेंशन हॉल में जिला स्तरीय सामूहिक योग कार्यक...


thumb

योग स्वस्थ, संतुलित और सकारात्मक जीवन जीने की एक समग्र जीवनशैलीःकमलेश

12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय सक्ती अंतर्गत जवाहरलाल नेहरू महाविद्यालय के समीप स्थित सामुदायिक भवन में जिला स्तरीय योग दिव...


thumb

सोमनाथ स्वाभिमान सांस्कृतिक यात्रा २२ से २६ जून तक

भारतीय संस्कृति, आस्था और राष्ट्रीय स्वाभिमान के प्रतीक सोमनाथ धाम से जुड़ने के लिए छत्तीसगढ़ से एक ऐतिहासिक सांस्कृतिक यात्रा का आयोजन किया जा रहा...


thumb

उप मुख्यमंत्री साव ने नालंदा परिसर, मल्टी-लेवल पार्किंग और एसटीपी न...

उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री अरुण साव ने आज दुर्ग में निर्माणाधीन नालंदा परिसर, इंदिरा मार्केट के पास मल्टी-लेवल पार्किंग...