वैभव सूर्यवंशी की सुनामी में उड़ी श्रीलंका, वर्ल्ड रिकॉ के साथ भारत ए ने जीती ट्रॉफी

Posted On:- 2026-06-21




नई दिल्ली(वीएनएस)।भारत ए ने ट्राई-सीरीज के फाइनल में श्रीलंका ए को 66 रनों से हराकर खिताब जीता, जिसमें 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने 11 गेंदों में अर्धशतक जड़कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया और 94 रनों की विस्फोटक पारी खेली। बाद में यश ठाकुर और विपराज निगम की शानदार गेंदबाजी ने श्रीलंका को 311 रनों पर समेटकर भारत की जीत सुनिश्चित की।

बिहार के समस्तीपुर के रहने वाले 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने मैदान पर गदर मचा दिया। उन्होंने सिर्फ 11 गेंदों में हाफ सेंचुरी ठोककर लिस्ट ए क्रिकेट का 21 साल पुराना वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया। वैभव ने अपनी विस्फोटक पारी में 29 गेंदों पर 94 रन बनाए। उनकी इस आतिशी पारी के दम पर भारत ए ने ट्राई-सीरीज के फाइनल मैच में श्रीलंका ए को 66 रनों से हराकर ट्रॉफी अपने नाम कर ली।

भारत का विशाल स्कोर

पहले बैटिंग करने उतरी इंडिया ए की टीम ने 9 विकेट खोकर 377 रनों का बहुत बड़ा स्कोर खड़ा किया। वैभव सूर्यवंशी ने प्रियांश आर्य (39 रन) के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 132 रनों की तूफानी पार्टनरशिप की। वैभव के आउट होने के बाद कप्तान तिलक वर्मा ने कप्तानी पारी खेलते हुए 67 रन बनाए, जबकि ऋतुराज गायकवाड़ ने 40 रनों का योगदान दिया। आखिरी ओवरों में अनुकूल रॉय (39 रन) और विपराज निगम (27 रन) ने तेजी से रन बटोरकर टीम को एक मजबूत स्थिति में पहुंचाया।

श्रीलंका की टीम ढेर

378 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका ए की शुरुआत बेहद खराब रही। भारत के गेंदबाजों ने कसी हुई बॉलिंग की और श्रीलंका के टॉप ऑर्डर को टिकने नहीं दिया। श्रीलंका की ओर से वानुज सहान ने सबसे ज्यादा 62 रन और सदीरा समरविक्रमा ने 52 रन बनाए, लेकिन ये पारियां उनकी टीम को जीत नहीं दिला सकीं। पूरी श्रीलंकाई टीम 47.1 ओवर में 311 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।

भारतीय गेंदबाजों का जलवा

भारत की इस शानदार जीत में गेंदबाजों का रोल सबसे अहम रहा। यश ठाकुर ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 45 रन देकर 3 विकेट चटकाए, जबकि विपराज निगम ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए 60 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए। इसके अलावा अनुकूल रॉय को 2 विकेट मिले, जबकि कप्तान तिलक वर्मा और अशोक शर्मा ने 1-1 विकेट लेकर श्रीलंका की पारी को समेटने में मदद की।




Related News
thumb

हॉकी में भारत की बेटियों का डंका! न्यूजीलैंडको रौंदकर जीता नेशंस कप...

भारतीय महिला हॉकी टीम ने फाइनल में मेजबान न्यूजीलैंड को 2-0 से हराकर एफआईएच नेशंस कप का खिताब जीत लिया है, जिसके बाद हॉकी इंडिया ने प्रत्येक खिलाड़...


thumb

स्वीडन का दमदार आगाज, ट्यूनीशिया को 5-1 से रौंदा

फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप एफ मुकाबले में सोमवार को स्वीडन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ट्यूनीशिया को 5-1 से रौंदा। मॉन्टेरी स्टेडियम में खेले गए ...


thumb

भारत ने जापान को 2-1 से हराया, अंक तालिका में टॉप पर पहुंची टीम

भारत ने मंगलवार को एफआईएच हॉकी महिला नेशंस कप 2026 में पूल 'ए' के अपने दूसरे मुकाबले में जापान को 2-1 से हराकर सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली है।


thumb

वैभव सूर्यवंशी इंडिया टीम में शामिल, श्रेयस बनाये गये टी-20 कप्तान

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीाई) ने शनिवार को आयरलैंड और इंग्लैंड के आगामी दौरों (जून-जुलाई) और सितंबर से जापान में होने वाले 2026 एशियाई खे...


thumb

प्रज्ञानंद ने जीता साथ नॉर्वे चेस 2026 का खिताब

भारतीय ग्रैंडमास्टर प्रज्ञानंद रमेशबाबू ने आखिरी राउंड में जीत हासिल कर नॉर्वे शतरंज 2026 का खिताब अपने नाम किया। उन्होंने अंतिम और 10वें राउंड में...