मुख्यमंत्री हेल्पलाइन की शिकायत पर कार्रवाई, अनियमितता पाए जाने पर उर्वरक विक्रय लाइसेंस निलंबित

Posted On:- 2026-06-22




कोण्डागांव (वीएनएस)। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 में दर्ज शिकायत पर कृषि विभाग कोण्डागांव द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए मेसर्स उन्नत कृषि केन्द्र, कोण्डागांव के उर्वरक विक्रय लाइसेंस को निलंबित कर दिया गया है।

ग्राम बनजुगानी (कराठी आलवाड़) निवासी किसान हेमलाल नेताम ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज कराई थी कि संबंधित फर्म द्वारा उर्वरक की बिक्री निर्धारित मूल्य से अधिक दर पर की जा रही है। शिकायत प्राप्त होते ही कृषि विभाग के अधिकारियों ने फर्म का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान जांच में यह पाया गया कि विक्रेता द्वारा उर्वरक (नियंत्रण) आदेश, 1985 के प्रावधानों के अनुरूप स्टॉक पंजी, बिक्री पंजी एवं अन्य आवश्यक अभिलेखों का समुचित संधारण नहीं किया जा रहा था। इसे गंभीर अनियमितता मानते हुए विभाग ने संबंधित फर्म का उर्वरक विक्रय लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के माध्यम से उनकी शिकायत का समयबद्ध निराकरण होने से शिकायतकर्ता हेमलाल नेताम ने किसानों के हित में की गई कृषि विभाग की त्वरित एवं निष्पक्ष कार्रवाई पर संतोष व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार जताया।



Related News
thumb

आर्टिफिशियल ज्वैलरी निर्माण का प्रशिक्षण, स्वरोजगार के गुर सीख रहीं...

रूरल सेल्फ इंप्लॉयमेंट ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट (ग्रामीण स्वरोजगार विकास संस्थान) गरियाबंद एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में ग्राम पंचायत सढ़ौली...


thumb

महिला राजमिस्त्री बनकर गढ़ रहीं अपने सपनों का भविष्य

कलेक्टर अभिजीत सिंह के मार्गदर्शन में ग्रामीण महिलाओं को कौशल आधारित प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर बनाने और प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्...


thumb

जिले में खरीफ हेतु बीज भंडारण व वितरण की तैयारियां

खरीफ सीजन 2026 के मद्देनजर जिले में किसानों को उन्नत बीज उपलब्ध कराने और कृषि योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए प्रशासन द्वारा व्यापक तैयारियां ...


thumb

बिहान महिलाओं ने बनाई प्रगतिशील किसान के रूप में पहचान

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) एवं कृषि विभाग के सहयोग से ग्राम पेंड्रावन, जनपद पंचायत धमधा की महिलाओं ने जैविक खेती को अपनाकर आत्मनिर्भरता...


thumb

कुमारी देवी चौबे कृषि महाविद्यालय, साजा में उत्साह व उल्लास के साथ ...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कुमारी देवी चौबे कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र, साजा में भव्य सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गय...