राजनांदगांव (वीएनएस)। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पंडित शिवकुमार शास्त्री कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र सुरगी राजनांदगांव में स्वस्थ आयु के लिए योग थीम पर सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। योग दिवस के उपलक्ष्य में छात्र-छात्राओं के मध्य योग के विभिन्न आसनों को योजनाबद्ध तरीके से तैयार कर प्रस्तुत किया गया। जिनके माध्यम से योग के महत्व एवं स्वस्थ जीवन शैली के संदेश को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया। योग प्रशिक्षक द्वारा प्रतिभागियों को विभिन्न योगासनों एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया गया तथा नियमित योग के स्वास्थ्य लाभों की जानकारी दी गई। अधिष्ठाता डॉ. विनम्रता जैन ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाता है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों एवं कर्मचारियों से योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। स्वामी सत्यानंद आश्रम से स्वामी बाल योगेश एवं मनीष लालवानी द्वारा योग के विभिन्न आसानों का अभ्यास कराया गया। कार्यक्रम डॉ. नितिन कुमार तुर्रे, डॉ. मनोज चंद्राकर, डॉ. शिवाजी लिमजे, डॉ. द्विवेदी प्रसाद चौधरी, डॉ. महेंद्र कुमार देशमुख, डॉ. डिकेश्वर निषाद सहित महाविद्यालय के समस्त अधिकारी, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं, राष्ट्रीय सेवा योजना व राष्ट्रीय कैडेट कोर के स्वयंसेवक शामिल हुए।
प्रदेश में नागरिकों को बेहतर और निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं आयुष...
आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग द्वारा अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के अध्ययनरत विद्यार्थियों को सूचित किया गया है क...
संभावित एल नीनो (El Niño) परिस्थितियों को देखते हुए जिला प्रशासन ने आवश्यक तैयारियों की समीक्षा शुरू कर दी है। इसी क्रम में कलेक्टर सुश्री संतान दे...
राजनांदगांव जिले में इस वर्ष चालू मानसून वर्ष में 1 जून 2026 से अब तक जिले के सभी 7 तहसीलों में 112.3 मिमी बारिश एवं औसत 16 मिमी बारिश दर्ज की गई ...
श्रम विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल अंतर्गत पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बच्चों को कक्षा 6वीं से 12वीं तक नि:शु...
कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार खनिज अमला राजनांदगांव एवं टास्क फोर्स समिति द्वारा जिले में खनिज का अवैध उत्खनन, परिवहन, भण्डारण करने वालो...