धान के बदले दलहन-तिलहन, मक्का, कोदो, रागी की खेती पर मिलेगी प्रति एकड़ 15 हजार की सहायता राशि

Posted On:- 2026-06-25




सारंगढ़ बिलाईगढ़(वीएनएस)। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा वर्ष 2026 में कृषक उन्नति योजना अंतर्गत धान के बदले अन्य फसल लेने वाले कृषकों को 15 हजार रूपये एवं खरीफ वर्ष 2026 में दलहन -तिलहन- अरहर, उड़द, मूंगफली, तिल, मक्का, लघु धान्य कोदो-कुटकी, रागी आदि फसल उत्पादन करने वाले कृषकों को 10 हजार रूपये प्रति एकड़ की दर से आदान सहायता प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाने की घोषणा किया गया है। इस योजना का लाभ उन्ही किसानों को मिलेगा जो एकीकृत किसान पोर्टल में पंजीयन कराया हो। साथ ही अपनी उपज (धान) सहकारी समितियों के माध्यम से बेचते है। डिजिटल क्राॅप सर्वे/गिरदावरी में रकबे की पुष्टि के बाद ही मान्य रकबे पर सहायता राशि दी जाएगी। गत वर्ष 2025 में जिले के धान के बदले अन्य फसल लेने वाले 144 कृषकों 13 लाख रूपये एवं दलहन-तिलहन अन्य फसल वाले 10408 कृषकों को 2 करोड़ 91 लाख की राशि प्राप्त हुआ हैं। कृषक उन्नति योजनान्तर्गत लाभ प्राप्त करने हेतु एकीकृत किसान पोर्टल में पंजीयन अनिवार्य है।

 उप संचालक कृषि आशुतोष श्रीवास्तव ने अपील किया कि, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ के सभी किसान अपने क्षेत्र के ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी/ समिति प्रबंधक से संपर्क कर कैरी फारवर्ड, नया पंजीयन के समय धान के बदले अन्य फसल एवं दलहन-तिलहन फसल बोये गये रकबा के आप्शन पर पंजीकृत करवायें एवं दलहन-तिलहन-अरहर, उड़द, मूंगफली, तिल, मक्का, लघु धान्य कोदो-कुटकी, रागी फसल की खेती कर कृषक उन्नति योजना अंतर्गत प्रोत्साहन सहायता राशि प्राप्त कर सकते है।



Related News
thumb

पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के 30 जून तक ई-केवाईसी और रिकॉर्ड अपडेट कर...

छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के कल्याण और पारदर्शी व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ...


thumb

विधायक ने विभिन गांवों में 19 निर्माण कार्यों का किया भूमिपूजन

बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं कोंडागांव विधायक सुश्री लता उसेंडी के मुख्य आतिथ्य में मंगलवार को आयोजित कार्यक्रमों के दौरान जिले की विभिन...


thumb

दिव्यांग चन्द्रशेखर को मिला घरौंदा पुर्नवास केन्द्र में आश्रय

जिले के नरहरपुर विकासखंड के ग्राम सरोना निवासी 25 वर्षीय दिव्यांग चंद्रशेखर जो 90 प्रतिशत मानसिक दिव्यांग है, उनके लिये आवास सदन हेतु कलेक्टर निल...


thumb

जीवन रक्षा पदक के लिए नामांकन आमंत्रित

छत्तीसगढ़ शासन गृह विभाग द्वारा जीवन रक्षा पदक सिरीज अंतर्गत 2026 के लिए सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक, उत्तम जीवन रक्षा पदक और जीवन रक्षा पदक पुरस्कार ...


thumb

लिखित/कौशल परीक्षा उपरांत संवर्गवार चयन सूची जारी

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) दुर्ग अंतर्गत संविदा भर्ती के लिए जारी विज्ञापन के तहत 3 विभिन्न संवर्गों के कुल 47 पदों पर संविदा भर्ती के लिए आ...