अवैध मुरुम उत्खनन : चैन माउंटेन मशीन जब्त

Posted On:- 2026-06-27




कलेक्टर के निर्देश पर खनिज विभाग की त्वरित कार्रवाई, शिकायत मिलते ही टास्क फोर्स ने दी दबिश

बेमेतरा (वीएनएस)।  कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई के निर्देशानुसार जिले में अवैध खनिज उत्खनन पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए खनिज विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में दूरभाष पर प्राप्त शिकायत के आधार पर खनिज विभाग की टास्क फोर्स ने 25 जून 2026 को त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्राम सिलघट, तहसील बेरला, जिला बेमेतरा में अवैध मुरुम उत्खनन की सूचना पर मौके पर दबिश दी। निरीक्षण के दौरान स्थल पर मुरुम का अवैध उत्खनन किया जाना पाया गया। कार्रवाई के दौरान एक चैन माउंटेन मशीन उत्खनन स्थल पर लावारिस अवस्था में मिली, जिसे टीम द्वारा मौके पर ही जब्त कर नियमानुसार ग्राम सरपंच के सुपुर्द किया गया।

खनिज विभाग ने बताया कि उक्त प्रकरण में खान और खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम, 1957 की धारा 21 से 23-ख के अंतर्गत नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी। संबंधित मशीन के स्वामी एवं अवैध उत्खनन में संलिप्त व्यक्तियों की पहचान कर उनके विरुद्ध भी आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण जैसी गतिविधियों के विरुद्ध आगे भी सघन अभियान जारी रहेगा। कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई ने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई करने तथा अवैध खनिज गतिविधियों में संलिप्त लोगों के विरुद्ध सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही आम नागरिकों से भी अपील की गई है कि अवैध खनन संबंधी किसी भी गतिविधि की सूचना तत्काल प्रशासन को दें, ताकि प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण एवं शासन के राजस्व हितों की रक्षा सुनिश्चित की जा सके।



Related News
thumb

विशेष लेख : ‘नीली क्रांति’ से समृद्धि की ओर: मछली पालन बना ग्रामीण ...

भारत एक कृषि प्रधान देश है, जहाँ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और किसानों की आय बढ़ाने के लिए खेती के साथ सहायक व्यवसायों को भी बढ़ावा दिया जा...


thumb

मुख्यमंत्री आईटी फेलोशिप के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 7 जुलाई तक बढ़ी

तकनीकी शिक्षा को सुशासन और नवाचार से जोड़ने की दिशा में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संचालित मुख्यमंत्री आईटी फेलोशिप 2026 के अंतर्गत एम.टेक. (डाटा साइंस ...



thumb

छात्रावासों में लापरवाही पर सख्त कार्रवाई, भृत्य और अधीक्षक निलंबित

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन, जवाबदेही और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व्यवस्था के संकल्प के अनुरूप सुकमा जिले में छात्रावासों एवं आश्रमों की व्यव...


thumb

सोमनाथ स्वाभिमान सांस्कृतिक यात्रा सफल: 1040 विशिष्टजनों का रायपुर ...

छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी 'सोमनाथ स्वाभिमान सांस्कृतिक यात्रा' सफलतापूर्वक सम्पन्न हो गई। पांच दिवसीय यात्रा के बाद प्रदेश के सभी जिलों से शा...


thumb

हर-घर मुनगा, घर-घर सुपोषण : बस्तर से मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़...

महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने बस्तर संभाग के सुकमा जिले के प्रवास के दौरान सक्षम आंगनबाड़ी केंद्र, लस्केप...