भटगांव में अवैध मुरुम खनन पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, जेसीबी और दो हाईवा जब्त

Posted On:- 2026-06-27




कलेक्टर के निर्देश पर खनिज विभाग की सख्त कार्रवाई, अवैध खनन में प्रयुक्त वाहनों को किया गया जब्त

बेमेतरा (वीएनएस)।  कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाई के निर्देशानुसार जिले में अवैध खनिज उत्खनन पर प्रभावी नियंत्रण एवं प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के लिए खनिज विभाग द्वारा लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में खनिज विभाग की टीम ने तहसील देवकर अंतर्गत ग्राम भटगांव में अवैध मुरुम खनन की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए बड़ी कार्रवाई की।

निरीक्षण के दौरान ग्राम भटगांव में मुरुम का अवैध उत्खनन किया जाना पाया गया। मौके पर कार्रवाई करते हुए अवैध खनन में संलिप्त एक जेसीबी मशीन एवं दो हाईवा वाहनों को जब्त किया गया। जब्त किए गए सभी वाहनों को नियमानुसार अग्रिम वैधानिक कार्रवाई हेतु थाना परपोडी के सुपुर्द कर दिया गया है। खनिज विभाग ने बताया कि इस प्रकरण में संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध खान और खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम, 1957 तथा अन्य प्रासंगिक प्रावधानों के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। मामले की जांच जारी है और अवैध खनन में संलिप्त सभी जिम्मेदार व्यक्तियों की पहचान कर उनके विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण जैसी गतिविधियों को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई ने संबंधित अधिकारियों को नियमित निरीक्षण, शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई तथा अवैध खनिज गतिविधियों में संलिप्त लोगों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रखने के निर्देश दिए हैं। साथ ही नागरिकों से भी अपील की गई है कि अवैध खनन संबंधी किसी भी सूचना की जानकारी तत्काल प्रशासन को दें, ताकि प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण एवं शासन के राजस्व हितों की प्रभावी सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।



Related News
thumb

विशेष लेख : ‘नीली क्रांति’ से समृद्धि की ओर: मछली पालन बना ग्रामीण ...

भारत एक कृषि प्रधान देश है, जहाँ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और किसानों की आय बढ़ाने के लिए खेती के साथ सहायक व्यवसायों को भी बढ़ावा दिया जा...


thumb

मुख्यमंत्री आईटी फेलोशिप के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 7 जुलाई तक बढ़ी

तकनीकी शिक्षा को सुशासन और नवाचार से जोड़ने की दिशा में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संचालित मुख्यमंत्री आईटी फेलोशिप 2026 के अंतर्गत एम.टेक. (डाटा साइंस ...



thumb

छात्रावासों में लापरवाही पर सख्त कार्रवाई, भृत्य और अधीक्षक निलंबित

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन, जवाबदेही और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व्यवस्था के संकल्प के अनुरूप सुकमा जिले में छात्रावासों एवं आश्रमों की व्यव...


thumb

सोमनाथ स्वाभिमान सांस्कृतिक यात्रा सफल: 1040 विशिष्टजनों का रायपुर ...

छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी 'सोमनाथ स्वाभिमान सांस्कृतिक यात्रा' सफलतापूर्वक सम्पन्न हो गई। पांच दिवसीय यात्रा के बाद प्रदेश के सभी जिलों से शा...


thumb

हर-घर मुनगा, घर-घर सुपोषण : बस्तर से मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़...

महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने बस्तर संभाग के सुकमा जिले के प्रवास के दौरान सक्षम आंगनबाड़ी केंद्र, लस्केप...