नशामुक्त भारत सप्ताह : विद्यार्थियों ने ली नशामुक्ति की शपथ

Posted On:- 2026-06-27




अम्बिकापुर (वीएनएस)।  नशामुक्त भारत अभियान योजना के अंतर्गत आयोजित नशामुक्त भारत सप्ताह के तहत आज समाज कल्याण विभाग द्वारा होली क्रॉस आशा निकुंज श्रवण बाधित विशेष विद्यालय, अंबिकापुर में नशामुक्ति जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों एवं विद्यालय स्टॉफ को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने नशामुक्त भारत अभियान की रूपरेखा, उद्देश्य तथा समाज में इसकी आवश्यकता पर विस्तार से प्रकाश डाला।

इस अवसर पर उपस्थित छात्र-छात्राओं को नशामुक्त भारत अभियान के तहत नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई तथा स्वस्थ, सुरक्षित और जागरूक समाज के निर्माण में अपनी सहभागिता निभाने का आह्वान किया गया।

कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षकगण, स्टॉफ तथा समाज कल्याण विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे। अभियान के माध्यम से युवाओं और विद्यार्थियों में नशे के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा नशामुक्त समाज के निर्माण का संदेश दिया गया।



Related News
thumb

विशेष लेख : ‘नीली क्रांति’ से समृद्धि की ओर: मछली पालन बना ग्रामीण ...

भारत एक कृषि प्रधान देश है, जहाँ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और किसानों की आय बढ़ाने के लिए खेती के साथ सहायक व्यवसायों को भी बढ़ावा दिया जा...


thumb

मुख्यमंत्री आईटी फेलोशिप के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 7 जुलाई तक बढ़ी

तकनीकी शिक्षा को सुशासन और नवाचार से जोड़ने की दिशा में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संचालित मुख्यमंत्री आईटी फेलोशिप 2026 के अंतर्गत एम.टेक. (डाटा साइंस ...



thumb

छात्रावासों में लापरवाही पर सख्त कार्रवाई, भृत्य और अधीक्षक निलंबित

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन, जवाबदेही और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व्यवस्था के संकल्प के अनुरूप सुकमा जिले में छात्रावासों एवं आश्रमों की व्यव...


thumb

सोमनाथ स्वाभिमान सांस्कृतिक यात्रा सफल: 1040 विशिष्टजनों का रायपुर ...

छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी 'सोमनाथ स्वाभिमान सांस्कृतिक यात्रा' सफलतापूर्वक सम्पन्न हो गई। पांच दिवसीय यात्रा के बाद प्रदेश के सभी जिलों से शा...


thumb

हर-घर मुनगा, घर-घर सुपोषण : बस्तर से मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़...

महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने बस्तर संभाग के सुकमा जिले के प्रवास के दौरान सक्षम आंगनबाड़ी केंद्र, लस्केप...