नई दिल्ली (वीएनएस)। ICC वूमेन्स T20 वर्ल्ड कप 2026 में ग्रुप स्टेज से बाहर होने के बाद भारतीय महिला क्रिकेट टीम के सामने अब खुद को साबित करने की नई चुनौती होगी। इसी कड़ी में BCCI ने सितंबर 2026 में जापान के आइची-नागोया में आयोजित होने वाले एशियन गेम्स के लिए भारतीय महिला टीम की घोषणा कर दी है। इस बार टीम का लक्ष्य लगातार दूसरी बार गोल्ड मेडल जीतना होगा। हाल ही में टीम इंडिया का T20 वर्ल्ड कप में निराशाजनक अभियान का अंत हुआ। टीम ग्रुप स्टेज में कुल 5 मैचों में सिर्फ 3 ही जीत सकी। भारतीय टीम को टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका से हार का सामना करना पड़ा।
भारतीय महिला टीम पिछली बार चीन के हांगझोउ में आयोजित एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच चुकी है। ऐसे में हरमनप्रीत कौर की अगुआई में टीम इस बार भी खिताब बचाने के इरादे से मैदान में उतरेगी। स्मृति मंधाना को टीम का उपकप्तान बनाया गया है।
इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला न्यूजीलैंड ने जीत लिया है। इसके साथ ही टीम ने सीरीज भी अपने नाम कर ली है। न्यूजीलैंड को इस जी...
इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान और स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने अचानक इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट लेकर सभी को चौंका दिया। उन्होंने 28 जून रविवार को न...
भारत और इंग्लैंड के बीच अब टी20 सीरीज शुरू होने वाली है। श्रेयस अय्यर का कप्तान के तौर पर आगाज काफी खराब हुआ है। आयरलैंड के खिलाफ दो टी20 इंटरनेशनल...
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में अब तक का सबसे बड़ा उलटफेर देखने को मिला। फीफा रैंकिंग में 34वें स्थान पर मौजूद पैराग्वे ने चार बार की वर्ल्ड चैंपियन जर्मन...
सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की मालकिन काव्या मारन और मशहूर म्यूजिक सिंगर और कंपोजर अनिरुद्ध रविचंदर की शादी की खबरें आजकल सोशल मीडिया और मीडिया में बह...