मैसा की शूटिंग से सामने आया दिलचस्प BTS फोटो, मेकर्स ने दिया खून से जुड़ा बड़ा हिंट

Posted On:- 2026-06-30




मुंबई (वीएनएस)। साल 2026 की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में शामिल मैसा (Mysaa) अपनी हर नई अपडेट के साथ दर्शकों का उत्साह लगातार बढ़ा रही है। पैन इंडिया स्टार रश्मिका मंदाना इस फिल्म की लीड हैं और इसे पहली महिला-केंद्रित पैन इंडिया एक्शन थ्रिलर के तौर पर पेश किया जा रहा है। इस फिल्म में रश्मिका अपने करियर के सबसे दमदार और ट्रांसफॉर्मेटिव किरदारों में से एक निभाती नजर आएंगी। फिल्म के ऐलान के बाद से ही फैंस मेकर्स की ओर से साझा की जा रही हर झलक पर नजर बनाए हुए हैं।

इसी उत्साह को बरकरार रखते हुए मेकर्स ने हाल ही में शूटिंग के दौरान की एक मजेदार बिहाइंड द सीन्स तस्वीर शेयर की। इस फोटो में फिल्म के सिनेमैटोग्राफर की पीठ पर कीचड़ से बने हाथों के निशान दिखाई दे रहे हैं, जिन पर खुद रश्मिका के साइन भी हैं। इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए मेकर्स ने मजाकिया अंदाज में लिखा, "The blood marks are on their way," यानी खून के निशान भी जल्द आने वाले हैं, जिससे फिल्म के दमदार एक्शन की झलक मिलती है। इसके साथ ही उन्होंने मजाक में यह भी लिखा, "हमने इस खूबसूरत कलाकारी में थोड़ा-सा खून और अंबर पाउडर भी मिला दिया है!"

तस्वीर शेयर करते हुए मेकर्स ने लिखा, "MYSAA @rashmika_mandanna की तरफ से Signed! खून के निशान अब रास्ते में हैं। @unformulafilms इस खूबसूरत आर्ट में हमें थोड़ा खून और अंबर पाउडर भी मिला देना चाहिए था! अगली बार ज़रूर! @rawindrapulle @unformulafilms"

https://www.instagram.com/p/DaIhLqSzJgV/?igsh=MTIydWx1czhtdnQ0Nw==

https://www.instagram.com/stories/unformulafilms/3929530936023315423/?utm_source=ig_story_item_share&igsh=ZTd2cm9hdG4zcTcw

अनफॉर्मूला फिल्म्स के बैनर तले बनी और रविंद्र पुल्ले के निर्देशन में तैयार मैसा एक इमोशनल एक्शन थ्रिलर है, जिसकी कहानी आदिवासी इलाकों की पृष्ठभूमि पर आधारित है। फिल्म दमदार विजुअल्स, रोमांचक कहानी और रश्मिका मंदाना के अब तक के सबसे यादगार और दमदार परफॉर्मेंस का वादा करती है।



Related News
thumb

'प्रीतम एंड पेड्रो' में अरशद वारसी का 'यूनिक प्रोसेस', राजकुमार हिर...

राजकुमार हिरानी अपनी क्राइम-कॉमेडी सीरीज़ 'प्रीतम एंड पेड्रो' के साथ अपना ओटीटी डेब्यू करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। यह सीरीज़ उनके बेटे वीर हिरा...


thumb

आँखों में गुस्सा और निडर अंदाज़, 'मैसा' से निधि सिंह का थ्रिलिंग पो...

'मैसा' (Mysaa) 2026 की सबसे मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक बनकर उभरी है, जिसमें पैन-इंडिया स्टार रश्मिका मंदाना लीड रोल में हैं।


thumb

प्रभास की छोटी सी झलक ने 'कल्कि 2' और 'स्पिरिट' को लेकर फैंस के बीच...

प्रभास एक बार फिर सोशल मीडिया पर पूरी तरह छाए हुए हैं, और उन्होंने यह साबित कर दिया है कि फैंस उन्हें 'दुनिया का सबसे महान एक्टर' क्यों कहते हैं


thumb

नेगेटिव कमेंट्स का असर खुद पर नहीं पड़ने देता : अनुपम खेर

अभिनेता अनुपम खेर ने सफलता, दृढ़ता और आलोचना का सामना करने के बारे में एक प्रेरक संदेश शेयर किया है। हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में अनुपम ख...


thumb

रश्मिका मंदाना इफ़ेक्ट: कैसे क्रश्मिका इंडियन सिनेमा की कुल बॉक्स ऑ...

फ़ैन्स में प्यार से "क्रश्मिका" कहे जाने से लेकर देश की प्यारी का टाइटल पाने तक, रश्मिका मंदाना धीरे-धीरे इंडियन सिनेमा की सबसे भरोसेमंद और लगातार ...