अंधविश्वास ने उजाड़ा परिवार: पति ने पत्नी-बच्चों की हत्या कर खुद भी दी जान

Posted On:- 2026-06-30




फलोदी (वीएनएस)। राजस्थान के फलोदी जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। देचू थाना क्षेत्र के फतेहगढ़ गांव में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पति ने पहले अपनी पत्नी और दो बच्चों की हत्या की, इसके बाद खुद फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

मृतकों की पहचान गेनाराम (35), उसकी पत्नी पुष्पा (32), बेटी खुशबू (13) और बेटे किशन (10) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि गेनाराम मूल रूप से पाली जिले का निवासी था और पिछले करीब पांच वर्षों से फलोदी के एक खेत में मजदूरी कर परिवार के साथ रह रहा था।

पुलिस के अनुसार, गेनाराम की पत्नी पुष्पा लंबे समय से मानसिक रूप से अस्वस्थ थी। उसका इलाज भी चल रहा था। इसी बीच वह एक भोपा (तांत्रिक) के संपर्क में आया, जिसने पुष्पा पर भूत-प्रेत का साया होने की बात कही। बताया जा रहा है कि इस अंधविश्वास और पारिवारिक तनाव के चलते गेनाराम मानसिक रूप से परेशान रहने लगा था।

प्रारंभिक जांच के मुताबिक, उसने पहले पत्नी और दोनों बच्चों का गला दबाकर हत्या की और बाद में खुद फंदे से लटककर जान दे दी।

मंगलवार सुबह जब ग्रामीण खेत पहुंचे तो घर के भीतर पत्नी और दोनों बच्चों के शव पड़े मिले, जबकि गेनाराम का शव फंदे से लटका हुआ था। घटना की सूचना मिलते ही देचू थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मौके पर फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम व फोरेंसिक रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।



Related News
thumb

सचिन ने तेंदुलकर की तरह मास्टरस्ट्रोक खेला, एकनाथ शिंदे ने किया साफ...

शिंदे ने कहा कि आज सचिन अहीर ने बिल्कुल सचिन तेंदुलकर की तरह शॉट खेला है। वह एक अहम नेता हैं। आज उन्होंने डिप्टी चेयरमैन पद के लिए नामांकन पत्र और ...


thumb

शुवेंदु सरकार ने पं.बंगाल में 65 मुस्लिम उपसमूहों को ओबीसी आरक्षण स...

विधानसभा में पारित किए गए दोनों विधेयकों में पश्चिम बंगाल पिछड़ा वर्ग आयोग को फिर से अधिक अधिकार दिए गए हैं। साथ ही तृणमूल कांग्रेस सरकार के समय तै...


thumb

रक्षा मंत्रालय के स्पष्टीकरण के बावजूद राजनाथ सिंह पर हमलावर क्यों ...

हम आपको बता दें कि कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने आरोप लगाया है कि रक्षा मंत्री ने संसद में यह कहकर सदन को गुमराह किया कि ऑपरेशन सिंदूर में भार...


thumb

नई भाजपा के रोल मॉडल हैं योगी, हेमंत और शुभेंदु!

भाजपा का आज तक का ट्रैक हिंदुत्व का वैचारिक और राजनीतिक इस्तेमाल कर सत्ता में आने का रहा है। देश की राजनीति में चल रहे विमर्श में भाजपा बड़ी चतुरा...


thumb

घुसपैठियों को चुन चुन कर बाहर खदेड़ेंगे अमित शाह, देशव्यापी रणनीति ...

सीमा पार करने के बाद अवैध घुसपैठिये संगठित गिरोहों की मदद से महानगरों और औद्योगिक क्षेत्रों तक पहुंच जाते हैं


thumb

अवैध प्रवासन, मानव तस्करी और फर्जी एजेंटों के खिलाफ जयशंकर ने दिखाय...

डॉ. जयशंकर ने कहा कि भारत की दृष्टि केवल विदेशों में रोजगार उपलब्ध कराने तक सीमित नहीं है, बल्कि भारत मानव संसाधन गतिशीलता को अंतरराष्ट्रीय सहयोग क...