जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी आमजनों की मांग व समस्याएं, कुल 46 आवेदन हुए प्राप्त

Posted On:- 2026-06-30




जांजगीर-चांपा (वीएनएस)। कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए नागरिकों की विभिन्न समस्याओं, मांगों एवं शिकायतों से संबंधित आवेदनों को संवेदनशीलता के साथ सुना। उन्होंने प्राप्त आवेदनों का अवलोकन करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी प्रकरणों का निर्धारित समय-सीमा में पारदर्शी, गुणवत्तापूर्ण एवं प्रभावी निराकरण सुनिश्चित किया जाए। आज जनदर्शन में कुल 46 आवेदन प्राप्त हुए।

जनदर्शन में तहसील बलौदा के ग्राम बुड़गहन निवासी तिहारुराम द्वारा फौती दर्ज करवाने, ग्राम जावलपुर निवासी तारकेश्वर तिवारी विवादित संपत्ति पर स्थगन दिलवाने, तहसील पामगढ़ अंतर्गत ग्राम चेऊडीह निवासी मंदाकिनी खुटे द्वारा राशनकार्ड से संबंधित, ग्राम तनौद निवासी रोहित कुमार पटेल द्वारा नामांकन, बटांकन एवं राजस्व अभिलेखों की जांच करवाने, तहसील मुख्यालय जांजगीर के भाटापारा निवासी  राजलक्ष्मी घृतलहरे द्वारा राजस्व रिकॉर्ड सुधरवाने, जांजगीर के भाटापारा निवासी फिरनलाल सूर्यवंशी द्वारा सीमांकन करवाने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया गया।



Related News
thumb

ग्रामीण अंचलों में प्लास्टिक कचरे पर लगाम: 'स्वच्छ भारत मिशन' के तह...

ग्रामीण क्षेत्रों को स्वच्छ, सुंदर और प्लास्टिक मुक्त बनाने की दिशा में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत चनवारीडांड स्थित प्लास्टिक मैनेजमेंट ...


thumb

नव प्रवेशी बच्चे और कक्षा पहली के बच्चों का प्राथमिकता के साथ जाति ...

कलेक्टर आकाश छिकारा ने मंगलवार को जिला कार्यालय के प्रेरणा सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक में जिले में संचालित विभिन्न योजनाओं एवं विभागीय कार...


thumb

किस्त में यूरिया वितरण व्यवस्था समाप्त, किसानों को पूर्व वर्ष की तर...

खरीफ फसल 2026 में जिले के किसानों को अब पूर्व वर्ष 2025 की तरह एकमुश्त यूरिया उपलब्ध कराया जाएगा। शासन द्वारा जारी नए दिशा-निर्देशों के अनुसार सहका...


thumb

प्रधानमंत्री मातृवंदना योजना के विशेष अभियान में जांजगीर-चांपा प्रद...

भारत शासन द्वारा प्रधानमंत्री मातृवंदना योजना के अंतर्गत 15 जून 2026 से 15 जुलाई 2026 तक विशेष अभियान (स्पेशल ड्राइव) संचालित किया जा रहा है। जिला ...


thumb

छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग में प्रकरणों की सुनवाई 7 जुलाई को

छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक 07 जुलाई 2026 को जिले में महिलाओं के उत्पीड़न से संबंधित प्राप्त प्रकरणों की सुनवाई करेंगी।