रायगढ़(वीएनएस)। जिले के घरघोड़ा वन परिक्षेत्र में मंगलवार शाम करीब 6 बजे 25 हाथियों का दल सड़क पार करता नजर आया। हाथियों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए वन विभाग ने चारमार क्षेत्र में दोनों ओर से वाहनों की आवाजाही अस्थायी रूप से रोक दी। इस दौरान हाथियों का दल सुरक्षित रूप से सड़क पार कर पानीखेत और पाकादरहा के जंगल की ओर बढ़ गया।
वन विभाग को पहले ही सूचना मिल गई थी कि हाथियों का बड़ा दल चारमार के जंगल से निकलकर मुख्य सड़क पार करने की तैयारी में है। सूचना मिलते ही वन अमला मौके पर पहुंचा और सुरक्षा व्यवस्था संभालते हुए ट्रैफिक रोक दिया। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए और हाथियों का वीडियो बनाने लगे।
वनकर्मियों ने लोगों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने और हाथियों के पास नहीं जाने की अपील की। घरघोड़ा वन परिक्षेत्र के प्रभारी रेंजर विक्रांत कुमार ने बताया कि दल में नर, मादा और शावक भी शामिल हैं। वन विभाग लगातार हाथियों की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है।
रायगढ़ जिले में 100 से अधिक हाथियों की मौजूदगी के कारण उन्हें एक जंगल से दूसरे जंगल तक जाने के लिए कई बार सड़कें पार करनी पड़ती हैं। इसे देखते हुए वन विभाग सतर्कता बरत रहा है। प्रभावित गांवों में मुनादी कर ग्रामीणों को अकेले जंगल नहीं जाने और हाथियों से छेड़छाड़ नहीं करने की हिदायत दी गई है, ताकि किसी भी प्रकार की जनहानि या दुर्घटना से बचा जा सके।
राष्ट्रीय रिमोट सेंसिंग दिवस (12 अगस्त) के अवसर पर इंडिया स्पेस लैब द्वारा "रिमोट सेंसिंग एंड जीआईएस फॉर डिजास्टर मैनेजमेंट" विषय पर ऑनलाइन कार्यशा...
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में संचालित किए गए सुशासन तिहार-2026 आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान और जनकल्याणकारी योजनाओं...
।मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को सशक्त बनाने की दिशा में छत्तीसगढ़ ने एक और उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है।
छत्तीसगढ़ में खेती को अधिक लाभकारी, टिकाऊ और जल संरक्षण आधारित बनाने की दिशा में महासमुंद जिला प्रशासन का फसल विविधीकरण अभियान गति पकड़ने लगा है
कभी बारिश का पानी बह जाने से गर्मी में जल संकट झेलने वाले मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के भरतपुर विकासखंड स्थित ग्राम पंचायत माड़ीसरई के किसानों क...