बिना अनुमति बोर खनन कर रही बोर मशीन जप्त

Posted On:- 2026-07-01




महासमुंद (वीएनएस)। महासमुंद विकासखंड अंतर्गत ग्राम लभरा के समीप बिना वैधानिक अनुमति के बोर खनन किए जाने की सूचना पर तहसीलदार जुगल किशोर एवं पटवारी केशव शर्मा द्वारा मौके पर पहुंचकर जांच की गई।

जांच के दौरान पाया गया कि संबंधित स्थल पर बिना सक्षम प्राधिकारी की अनुमति के बोर खनन कार्य किया जा रहा था। नियमानुसार आवश्यक दस्तावेज एवं अनुमति पत्र प्रस्तुत नहीं किए जाने पर राजस्व विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए बोर खनन में संलग्न बोर मशीन को जप्त कर थाना महासमुंद की अभिरक्षा में रखा गया है।

जिला प्रशासन ने निर्देशित किया है कि भूजल संरक्षण एवं शासन के निर्धारित प्रावधानों का पालन सुनिश्चित करने के लिए इस प्रकार की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। उन्होंने आम नागरिकों एवं किसानों से अपील की है कि बोर खनन कार्य प्रारंभ करने से पूर्व आवश्यक अनुमति अवश्य प्राप्त करें तथा नियमों का पालन करें।



Related News
thumb

जिले में स्कूली वाहनों एवं यात्री बसों की हुई सघन जांच, 5 वाहनों से...

जिला परिवहन अधिकारी प्रतीक शुक्ला एवं यातायात पुलिस महासमुंद द्वारा आज संयुक्त रूप से केन्द्रीय विद्यालय महासमुंद में अध्ययनरत विद्यार्थियों को ला...


thumb

मिश्रित खेती को अपनाएं किसान - मंत्री रामविचार नेताम

प्रदेश के कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने बुधवार को कृषि विज्ञान केंद्र कांकेर में किसान संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि धान के साथ अन्य लाभकारी...


thumb

शासकीय प्रैक्टिसिंग प्राथमिक पाठशाला के 100 वर्ष पूरे, शताब्दी समार...

शासकीय प्रैक्टिसिंग प्राथमिक पाठशाला कांकेर के गौरवशाली 100 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आज शताब्दी समारोह-2026 एवं शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन गरिमाम...


thumb

सामान्य प्रशासन समिति की बैठक 3 को

जिला पंचायत अध्यक्ष किरण नरेटी की अध्यक्षता में 03 जुलाई शुक्रवार को पूर्वान्ह 11 बजे से सामान्य प्रशासन समिति की बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें सभी ...


thumb

आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत

कलेक्टर निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने राजस्व पुस्तक परिपत्र खण्ड 6-4 में दिए गए अधिकारों का प्रयोग करते हुए सरार (तालाब) में डूबने से मृत्यु होने...