नल-जल योजना के 6 लाख के डीआई पाइप चोरी का खुलासा, मध्यप्रदेश से आरोपी गिरफ्तार

Posted On:- 2026-07-02




मुंगेली (वीएनएस)। मुंगेली पुलिस ने शासकीय नल-जल योजना से जुड़े करीब छह लाख रुपये मूल्य के चोरी हुए डीआई पाइप बरामद कर अंतर्राज्यीय चोरी के मामले का खुलासा किया है। कार्रवाई के दौरान मध्यप्रदेश के अनुपपुर जिले से एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया, जबकि मामले में शामिल एक विधि से संघर्षरत बालक को बाल संप्रेषण गृह भेजा गया है।


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देशन में की गई कार्रवाई में थाना लोरमी पुलिस ने चोरी हुए 24 डीआई पाइप बरामद किए। पुलिस के अनुसार, ग्राम गोड़खाम्ही नहर रोड स्थित निर्माण स्थल पर नल-जल योजना के तहत रखे गए 30 पाइपों में से 24 पाइप 10 जून 2026 के आसपास चोरी हो गए थे। इनकी अनुमानित कीमत करीब छह लाख रुपये थी। शिकायत के आधार पर थाना लोरमी में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।


जांच के दौरान मुखबिर से मिली सूचना पर पुलिस मध्यप्रदेश के अनुपपुर-शहडोल मार्ग स्थित कुदौली क्षेत्र पहुंची। वहां एक कबाड़ी की दुकान पर दबिश देकर चोरी के पाइप बरामद किए गए। पूछताछ में दुकान संचालक अनुज कुमार नामदेव (20) ने बताया कि पाइप ट्रक के जरिए लाकर कबाड़ के रूप में खरीदे गए थे। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।


जांच में एक विधि से संघर्षरत बालक की संलिप्तता भी सामने आई। पुलिस ने उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त कर उसे न्यायालय के आदेश पर बाल संप्रेषण गृह भेज दिया।


पुलिस का कहना है कि मामले में शामिल अन्य आरोपियों और पूरे चोरी नेटवर्क की जांच जारी है। सरकारी संपत्ति की चोरी करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।



Related News
thumb

बारिश की हर बूंद सहेजने में छत्तीसगढ़ देश में अग्रणी, ‘जल संचय जन भ...

बारिश की हर बूंद को सहेजने और उसे धरती के भीतर पहुंचाकर आने वाली पीढ़ियों के लिए जल सुरक्षित करने की दिशा में छत्तीसगढ़ ने देश के सामने जनभागीदारी ...


thumb

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर जशपुर को सड़क विकास की बड़ी...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले के ग्रामीण एवं सुदूर क्षेत्रों में सड़क अधोसंरचना को मजबूत करने की दिशा में राज्य सरकार द्वारा...


thumb

छत्तीसगढ़ अतीत के अंधकार से निकलकर विकास और प्रगति के नए युग की ओर अ...

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने आज अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), रायपुर के तीसरे दीक्षांत समारोह में शामिल होकर कहा कि यह दीक्षांत सम...


thumb

पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन जारी

आदिवासी विकास विभाग गरियाबंद द्वारा जिले के समस्त शासकीय एवं अशासकीय महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों, नर्सिंग कॉलेज, पॉलिटेक्निक एवं आईटीआई सहित अन्...


thumb

गरियाबंद पॉलीटेक्निक में प्रवेश का अंतिम अवसर

संचालनालय तकनीकी शिक्षा के निर्देशानुसार शासकीय पॉलीटेक्निक गरियाबंद में डिप्लोमा इंजीनियरिंग पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए पंचम एवं अंतिम चरण की काउ...


thumb

कक्षा 9वीं में प्रवेश के लिए तृतीय काउंसलिंग 3 से 9 सितंबर तक

काउंसलिंग के दौरान विद्यार्थियों को कक्षा 8वीं में प्रथम श्रेणी (60 प्रतिशत) उत्तीर्ण अंक सूची, पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी नक्सल पीड़ित प्रमाण पत्र, ...