सीएम हेल्पलाइन से जन्मतिथि की त्रुटि सुधरी तो उच्च शिक्षा का रास्ता हुआ आसान

Posted On:- 2026-07-02




रायपुर(वीएनएस)।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित, संवेदनशील और प्रभावी समाधान का भरोसेमंद माध्यम बनकर उभर रही है। सरगुजा जिले के ग्राम करिया निवासी छात्रा आराधना सिंह की समस्या का समयबद्ध निराकरण इसका प्रेरक उदाहरण है। आधार कार्ड में जन्मतिथि की त्रुटि के कारण उनकी उच्च शिक्षा और भविष्य की संभावनाएं प्रभावित हो रही थीं, लेकिन मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज होने के बाद प्रशासन की सक्रिय पहल से समस्या का शीघ्र समाधान हो गया।

आराधना सिंह ने 12वीं कक्षा उत्तीर्ण करने के बाद कॉलेज में प्रवेश की तैयारी की थी। दस्तावेजों के सत्यापन के दौरान उन्हें पता चला कि उनके आधार कार्ड में जन्मतिथि लगभग तीन वर्ष गलत दर्ज है, जिससे कॉलेज प्रवेश सहित आगे की शैक्षणिक प्रक्रिया में बाधा उत्पन्न हो रही थी। उन्होंने आधार सेवा केंद्र और डाकघर सहित विभिन्न स्तरों पर सुधार का प्रयास किया, लेकिन आवश्यक प्रक्रिया की जानकारी और उचित मार्गदर्शन के अभाव में समस्या का समाधान नहीं हो सका।

इसी बीच उनके परिजनों ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत प्राप्त होते ही संबंधित अधिकारियों ने छात्रा से संपर्क कर पूरी जानकारी ली और जन्मतिथि संशोधन की निर्धारित प्रक्रिया से अवगत कराया। अधिकारियों ने आवश्यक दस्तावेजों, शपथ पत्र (एफिडेविट) तथा जन्म प्रमाण पत्र सहित आवेदन की पूरी प्रक्रिया में मार्गदर्शन प्रदान किया।

प्रशासन के मार्गदर्शन के अनुसार आराधना सिंह ने आवश्यक दस्तावेज तैयार कर पुनः आधार सेवा केंद्र में आवेदन प्रस्तुत किया। आवेदन पर त्वरित कार्रवाई करते हुए लगभग एक सप्ताह के भीतर उनका संशोधित आधार कार्ड जारी कर दिया गया, जिससे जन्मतिथि की त्रुटि पूरी तरह दूर हो गई।

समस्या का समाधान होने पर आराधना सिंह ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि अब वे बिना किसी बाधा के अपनी उच्च शिक्षा जारी रख सकेंगी और प्रतियोगी परीक्षाओं में भी पूरे आत्मविश्वास के साथ शामिल हो पाएंगी। उन्होंने कहा कि यदि मुख्यमंत्री हेल्पलाइन का सहयोग नहीं मिलता, तो उनकी समस्या का समाधान इतनी शीघ्रता से संभव नहीं हो पाता।

आराधना सिंह ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, जिला प्रशासन तथा संबंधित अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 आम नागरिकों के लिए अत्यंत उपयोगी और भरोसेमंद व्यवस्था है। उन्होंने लोगों से अपील की कि शासन से संबंधित किसी भी समस्या के समाधान के लिए मुख्यमंत्री हेल्पलाइन का उपयोग करें, जहां शिकायतों का संवेदनशीलता और समयबद्धता के साथ निराकरण किया जा रहा है।



Related News
thumb

विकसित भारत जी-राम-जी योजना से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगी नई गति

विकसित भारत जी-राम-जी (VB-GRAM-G) योजना के राष्ट्रीय शुभारंभ अवसर पर जांजगीर-चांपा जिले के बम्हनीडीह विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत सोनाईडीह में जिल...


thumb

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर शासकीय कर्मचारियों को बड़ी...

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी की पहल पर छत्तीसगढ़ शासन ने राज्य के शासकीय कर्मचारियों के लिए अल्पावध...


thumb

वन प्रबंधन समितियां को मत्स्य पालन से बनाया जा रहा आत्मनिर्भर

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व और वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप के निर्देशानुसार वन क्षेत्रों में आजीविका संवर्धन और व...


thumb

सुकमा में 'तेजस कार्यशाला' का आयोजन 3 जुलाई को

युवाओं, महिलाओं, किसानों और नए उद्यमियों को स्वरोजगार तथा उद्योग स्थापित करने के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र...


thumb

आयुष्मान आरोग्य मंदिर उप स्वास्थ्य केंद्र सुकमा-1 को मिला राष्ट्रीय...

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सशक्त नेतृत्व और वन एवं जलवायु परिवर्तन तथा सुकमा जिले के प्रभारी मंत्री श्री केदार कश्यप के मार्गदर्शन में सुदू...