सरकारी नोटिस के बाद जागा मेटा, कहा- सीएसएएम कंटेंट पर हमारी नीति जीरो-टॉलरेंस की

Posted On:- 2026-07-05




नई दिल्ली(वीएनएस)।भारत सरकार के सख्त नोटिस के बाद मेटा ने बच्चों के यौन शोषण वाले कंटेंट (CSAM) के खिलाफ 'जीरो-टॉलरेंस' नीति अपनाने का आश्वासन दिया है। सरकार ने बीबीसी रिपोर्ट के खुलासे पर आईटी और पोक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की चेतावनी दी है, जिसके जवाब में मेटा ने AI तकनीक से ऐसे कंटेंट को हटाने की बात कही है।

मेटा कंपनी ने भारत सरकार के सख्त नोटिस पर अपनी सफाई दी है। कंपनी के प्रवक्ता ने एनडीटीवी से कहा कि बच्चों के यौन शोषण और दुर्व्यवहार से जुड़े कंटेंट (CSAM) को लेकर उनकी नीति जीरो-टॉलरेंस की है, चाहे वह कोई विज्ञापन हो या फिर कोई सामान्य पोस्ट। भौगोलिक संदर्भ

मेटा ने बताया कि वे इस तरह के गलत कंटेंट को खुद ढूंढने और अपराधियों को पकड़ने के लिए उन्नत आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर रहे हैं। कंपनी के मुताबिक, उनके 3.5 अरब यूजर्स के बीच छिपकर काम करने वाले अपराधियों को पकड़ने के लिए उनकी विशेषज्ञ टीमें लगातार काम कर रही हैं।

इससे पहले इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने इंस्टाग्राम को ऐसे सभी कंटेंट और विज्ञापनों को तुरंत हटाने का आदेश दिया था। सरकार ने साफ शब्दों में चेतावनी दी है कि यदि मेटा ने 7 दिनों के भीतर इस पर पूरी जानकारी के साथ जवाब नहीं दिया, तो उसके खिलाफ आईटी एक्ट और पोक्सो एक्ट, 2012 के तहत कानूनी कार्रवाई की जा सकती है। सरकार ने कंपनी के उस एल्गोरिदम को भी तुरंत सुधारने को कहा है जो इस तरह के कंटेंट को बढ़ावा दे रहा था।

बीबीसी की रिपोर्ट से हुआ बड़ा खुलासा

यह पूरा मामला एक बीबीसी रिपोर्ट के बाद सामने आया है, जिसमें आरोप लगाया गया था कि इंस्टाग्राम और फेसबुक के विज्ञापन नियमों के खिलाफ जाकर बच्चों के शोषण वाले वीडियो को बढ़ावा दिया जा रहा था। जांच में पाया गया कि इंस्टाग्राम पर बकायदा पैसे देकर रेप वीडियो और चाइल्ड वीडियो जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया जा रहा था। इन विज्ञापनों पर क्लिक करते ही यूजर्स को टेलीग्राम चैनलों पर भेज दिया जाता था, जहां ऐसा गलत और गैर-कानूनी कंटेंट बेचा जा रहा था।

कमाई वाले विज्ञापनों पर मेटा की होगी जवाबदेही

सरकार ने मेटा से कड़े सवाल पूछे हैं कि आखिर इस तरह के विज्ञापनों को मंजूरी कैसे मिली और भविष्य में इसे रोकने के लिए कंपनी क्या कदम उठा रही है। सरकारी सूत्रों के मुताबिक, मेटा इस मामले में यह कहकर अपना पल्ला नहीं झाड़ सकती कि यह कंटेंट किसी तीसरे पक्ष  का है। चूंकि इन विज्ञापनों को दिखाने के बदले मेटा कंपनी को मोटी कमाई होती है, इसलिए अगर ये आरोप सच साबित होते हैं, तो इन विज्ञापनों के लिए मेटा को पूरी तरह जिम्मेदार ठहराया जाएगा।



Related News
thumb

वीएचपी के आलोक कुमार की विपक्ष को चुनौती, अयोध्या मामले पर सबूत पेश...

राम मंदिर चंदा विवाद में विहिप अध्यक्ष आलोक कुमार ने पुलिस से विपक्षी नेताओं के बयानों की जांच की मांग की है।


thumb

पासपोर्ट इंडेक्स-26 में भारत को बड़ा झटका, रैंकिंग गिरी, सिर्फ 26 द...

ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स 2026 में भारतीय पासपोर्ट की रैंकिंग एक पायदान गिरकर 125वें स्थान पर आ गई है, जिससे अब केवल 26 देशों में वीजा-मुक्त यात्रा स...


thumb

बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर का बड़ा दांव, भाजपा को हराने त...

बांकीपुर उपचुनाव में जन सुराज के प्रशांत किशोर ने बीजेपी के गढ़ को भेदने के लिए एक बड़ा राजनीतिक दांव चलते हुए तेजस्वी यादव के महागठबंधन से समर्थन ...


thumb

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अनीता चौधरी बनीं ऊर्जादाता

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ-साथ आम नागरिकों को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बना रही है। केंद्र एवं...


thumb

तीजन बाई के निधन से देशभर में शोक की लहर, राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री न...

प्रख्यात पंडवानी गायिका और पद्म विभूषण से सम्मानित तीजन बाई के निधन पर पूरे देश में शोक की लहर है