जिले की विशिष्ट पहचान विष्णुभोग चावल से मंत्री गुरु खुशवंत साहेब का सम्मान

Posted On:- 2026-07-06




रायपुर(वीएनएस)।कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार तथा अनुसूचित जाति विकास मंत्री  श्री गुरु खुशवंत साहेब के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिला आगमन पर कलेक्टर डॉ. संतोष कुमार देवांगन ने गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले की विशिष्ट पहचान एवं स्थानीय आजीविका के प्रतीक विष्णुभोग चावल का पैकेट भेंट कर उनका सम्मान किया। इस अवसर पर कलेक्टर ने बताया कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के अंतर्गत जिले के स्व-सहायता समूहों की महिलाएं विष्णुभोग चावल का उत्पादन, प्रसंस्करण एवं विपणन कर रही हैं। अपनी विशिष्ट सुगंध, उत्कृष्ट गुणवत्ता एवं पारंपरिक पहचान के कारण विष्णुभोग चावल जिले की विशेष पहचान बन चुका है तथा इससे ग्रामीण महिलाओं की आजीविका को भी सशक्त आधार मिला है।

कृषि की समृद्ध परंपरा और समूहों की मेहनत का उत्कृष्ट उदाहरण विष्णुभोग चावल

विष्णुभोग चावल की विशेषताओं की जानकारी प्राप्त कर मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने इसकी सराहना करते हुए कहा कि गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले का विष्णुभोग चावल जिले की समृद्ध कृषि परंपरा और महिला स्व-सहायता समूहों की मेहनत का उत्कृष्ट उदाहरण है। उन्होंने कहा कि ऐसे स्थानीय उत्पादों को व्यापक पहचान दिलाने एवं बेहतर बाजार उपलब्ध कराने के प्रयासों को निरंतर प्रोत्साहित किया जाना चाहिए, जिससे किसानों और महिला स्व-सहायता समूहों की आय में वृद्धि हो तथा जिले की विशिष्ट पहचान प्रदेश ही नहीं, देशभर में स्थापित हो सके।

इस अवसर पर कलेक्टर डॉ. संतोष कुमार देवांगन ने एक समाचार पत्र के प्रधान संपादक  को भी विष्णुभोग चावल का पैकेट भेंट कर सम्मानित किया तथा जिले की इस विशिष्ट कृषि उपज एवं आजीविका गतिविधियों की जानकारी साझा की। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक श्री मनोज खलारी, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री मुकेश रावटे सहित अन्य अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।




Related News
thumb

’सेवा संकल्प अभियान : ग्राम चमेली में जल जीवन मिशन ने बदली तस्वीर, ...

सेवा संकल्प अभियान के तहत शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और जनभागीदारी से ग्रामीण क्षेत्रों में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल र...


thumb

अस्वच्छ व्यवसाय छात्रवृत्ति के लिए प्रमाण पत्र अब ऑनलाइन होगा जारी’

लोक शिक्षण संचालनालय, नवा रायपुर के निर्देशानुसार केन्द्र प्रवर्तित अनुसूचित जाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों को प्री-मेट्रिक छात्रवृत्ति ...


thumb

’योजना की राशि से ऋण की किस्त चुकाने के साथ खेती-किसानी और घरेलू जर...

सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले के महतारियों को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और आ...


thumb

’कन्या शिक्षा परिसर में नुक्कड़ नाटक के जरिए जनकल्याणकारी योजनाओं का...

“नमो सेवा अनकही कहानियां” कार्यक्रम के अंतर्गत कन्या शिक्षा परिसर, नारायणपुर में विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं अभियानों पर आधारित नुक्कड़ नाटक क...


thumb

’जिला स्तरीय सेवा संकल्प अभियान में विद्यार्थियों ने चित्रों और भाष...

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत /2047’ के संकल्प को जनभागीदारी और विद्यार्थियों की रचनात्मक अभिव्यक्ति से ज...


thumb

कलेक्टर जनदर्शन में 40 आवेदन प्राप्त, त्वरित निराकरण करने के दिए नि...

जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक कलेक्टर जनदर्शन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे आवेदकों ने अपनी विभिन्न मांगों एवं समस्याओं को लेकर आवेद...