जांजगीर-चांपा (वीएनएस)। जिले के बलौदा विकासखंड अंतर्गत ग्राम जर्वे च के किसान दिलेश कुमार कश्यप के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना खेती-किसानी का मजबूत सहारा बन गई है। योजना के तहत उन्हें 23वीं किस्त की राशि प्राप्त हुई, जिससे उन्होंने खरीफ सीजन की तैयारियों को समय पर पूरा किया।
किसान दिलेश कुमार कश्यप ने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत मिलने वाली आर्थिक सहायता का उपयोग वे खेती-किसानी एवं बाड़ी की आवश्यक जरूरतों को पूरा करने में करते हैं। इस राशि से वे समय पर उन्नत किस्म के बीज, खाद, कीटनाशक एवं अन्य कृषि आदान खरीदते हैं। इसके साथ ही बाड़ी में सब्जी उत्पादन के लिए आवश्यक सामग्री की व्यवस्था भी कर लेते हैं। समय पर कृषि सामग्री उपलब्ध होने से फसल की बुवाई और देखभाल बेहतर तरीके से हो पाती है, जिससे उत्पादन बढ़ने और आय में सुधार की उम्मीद रहती है। उन्होंने बताया कि योजना से मिलने वाली सहायता किसानों के लिए काफी उपयोगी है। इससे खेती का आर्थिक बोझ कम होता है और बिना किसी परेशानी के कृषि कार्य समय पर पूरे हो जाते हैं। उन्होंने किसानों के हित में संचालित इस जनकल्याणकारी योजना के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आभार व्यक्त किया।
कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा बैठक में जनकल्याणकारी योजनाओं एवं लंबित प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा की।
घुमंतू पशुओं की सड़क दुर्घटनाओं के कारण घायल होने एवं मृत्यु की घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से जिला पंचायत सभाकक्ष में संयुक्त प्रशिक्षण सह कार्...
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) से जुड़ी महिलाओं एवं उनके परिजन के मृत्यु होने पर उनके नामांकित सदस्यों को आज जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन ...
छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल तथा असंगठित कर्मकार राज्य सामाजिक सुरक्षा मंडल के अंतर्गत पंजीकृत श्रमिकों के ई-केवाईसी कार्य ...
जिले के ग्राम जंगलेश्वर के प्रगतिशील किसान वीरेंद्र कुमार साहू ने इस खरीफ मौसम में परंपरागत धान की खेती के स्थान पर कम पानी में होने वाली गेंदा फूल...