सुरक्षा बलों ने लश्कर आतंकी जाकिर गनई को मार गिराया

Posted On:- 2026-07-08




शोपियां (वीएनएस)। जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में बीते शनिवार से आतंकवाद-विरोधी अभियान चलाया जा रहा है। ऑपरेशन के पांचवें दिन बुधवार को आतंकवाद-विरोधी अभियान वाली जगह से एक अज्ञात शव बरामद किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि गोली चलने की कुछ आवाजें सुनी गईं और सुरक्षा बलों ने उनका जवाब दिया। बाद में तलाशी के दौरान, हथियार और गोला-बारूद के साथ एक शव बरामद किया गया। जिसके बाद सुरक्षा बलों ने इलाके में घेराबंदी और तलाशी अभियान (सीएओएस) शुरू किया है। जम्मू-कश्मीर पुलिस की ओर से जानकारी दी गई कि शोपियां ऑपरेशन में लश्कर-ए-तैयबा का एक आतंकवादी ढेर कर दिया गया है। सूत्रों के मुताबिक, शोपियां में चल रहे आतंकवाद-विरोधी ऑपरेशन के दौरान मारा गया आतंकवादी लश्कर-ए-तैयबा का कमांडर जाकिर गनई है।

बीते मंगलवार को भी सुरक्षा बलों की ओर से शोपियां के बागों में संयुक्त तलाशी अभियान चलाया गया। आतंकवादियों के साथ हुई मुठभेड़ के बाद पुलिस, सेना और सीआरपीएफ की ओर से संयुक्त अभियान चलाया जा रहा है।

बता दें कि शनिवार शाम को शोपियां जिले में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ हुई थी, जिसके बाद से ही शोपियां के चनापोरा इलाके में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। सेना की 44 आरआर, 20 आरआर, 55 आरआर और 34 आरआर यूनिट्स, सीआरपीएफ की 14वीं और 178वीं बटालियन के साथ मिलकर यह ऑपरेशन चला रही है।

शुक्रवार को मीमंदर इलाके (जिसमें सात गांव आते हैं) के एक बाग में सर्विलांस कैमरों में दिखे दो आतंकवादियों का पता लगाने के लिए रातभर रोकने के बाद सोमवार सुबह तलाशी अभियान फिर से शुरू किया गया था। सेना की कई टुकड़ियों, जम्मू-कश्मीर पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की एक संयुक्त टीम ने इलाके की घेराबंदी की थी, और रविवार शाम तक चार गांवों को खाली करा लिया गया था।



Related News
thumb

मानसून सत्र में राम मंदिर चढ़ावा और नीट पेपर लीक का मुद्दा उठाएगा '...

राष्ट्रीय जनता दल के सांसद सुधाकर सिंह ने कहा है कि आगामी मानसून सत्र में 'इंडिया' गठबंधन एकजुट होकर केंद्र सरकार को घेरेगा। विपक्ष संसद में राम मं...


thumb

रथयात्रा 2026: श्रद्धालुओं को साइबर ठगी से बचाने के लिए ओडिशा पुलिस...

महाप्रभु जगन्नाथ की विश्व प्रसिद्ध रथयात्रा 2026 को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। देश-विदेश से लाखों श्रद्धालुओं के पुरी पहुंचने की संभावना के बीच ...


thumb

पंजाब कांग्रेस में कंप्रोमाइज्ड लीडर पर घमासान, राजा वडिंग बोले- मु...

पंजाब कांग्रेस प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने पार्टी सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा की 'समझौता करने वाले नेताओं' संबंधी टिप्पणी पर खुद को लक्षित किए...


thumb

ममता बनर्जी को बड़ा झटका, भरोसेमंद नेता अनुब्रत मंडल बागी खेमे में ...

विपक्ष के नेता रिताब्रता बनर्जी ने अनुब्रत मंडल के शामिल होने की घोषणा की और उन्हें बागी गुट का बीरभूम ज़िला अध्यक्ष नियुक्त किया। माना जा रहा है क...


thumb

90 के दशक में हुर्रियत कांफ्रेंस ने जो भारत विरोधी करतूतें की थीं, ...

हम आपको बता दें कि जम्मू स्थित विशेष न्यायालय में दाखिल आरोप पत्र में शब्बीर अहमद शाह, सैयद अली शाह गिलानी, अब्दुल गनी लोन, मोहम्मद याकूब वकील, जाव...


thumb

केजरीवाल ने सरकार से की बड़ी मांग, पेट्रोल की कीमत 82 रुपये होनी चा...

अरविंद केजरीवाल ने ईंधन की बढ़ती कीमतों को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है, उनका कहना है कि अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बाव...