प्राकृतिक आपदा से 3 मृतकों के परिजनों के लिए 12 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत

Posted On:- 2026-07-08




गरियाबंद (वीएनएस)। कलेक्टर बीएस उइके ने प्राकृतिक आपदा से मृत्यु के 03 प्रकरण में राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत मृतक के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार तहसील राजिम के ग्राम चौबेबांधा निवासी 67 वर्षीय बंशीलाल यादव का 13 नवम्बर 2025 को तालाब में डूबकर मृत्यु हो जाने के कारण मृतक के निकटतम परिजन जोहत्री बाई को 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।

इसी प्रकार तहसील अमलीपदर के ग्राम सराईपानी निवासी 32 वर्षीय जीवन लाल नागेश का 07 दिसम्बर 2024 को सर्पदंश से मृत्यु हो जाने के कारण मृतक के निकटतम परिजन तिरन सिंह नागेश तथा ग्राम धरनीढोर्डा के 06 वर्षीय निवासी नरसिंह पोर्ते का 08 अगस्त 2025 को सर्पदंश से मृत्यु हो जाने के कारण मृतक के निकटतम परिजन तेजराम पोर्ते को 04-04 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।




Related News

thumb

राष्ट्रीय रिमोट सेंसिंग दिवस पर ऑनलाइन कार्यशाला का आयोजन, 30 जुलाई...

राष्ट्रीय रिमोट सेंसिंग दिवस (12 अगस्त) के अवसर पर इंडिया स्पेस लैब द्वारा "रिमोट सेंसिंग एंड जीआईएस फॉर डिजास्टर मैनेजमेंट" विषय पर ऑनलाइन कार्यशा...


thumb

आवेदन पर त्वरित कार्रवाई, किसान को अनुदान पर मिली रोपा लगाने की आधु...

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में संचालित किए गए सुशासन तिहार-2026 आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान और जनकल्याणकारी योजनाओं...


thumb

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में छत्तीसगढ़ ने बनाया राष्ट्रीय कीर्...

।मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को सशक्त बनाने की दिशा में छत्तीसगढ़ ने एक और उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है।


thumb

धान से दलहन-तिलहन की ओर बढ़ रहा महासमुंद, 6 हजार हेक्टेयर में बदली ...

छत्तीसगढ़ में खेती को अधिक लाभकारी, टिकाऊ और जल संरक्षण आधारित बनाने की दिशा में महासमुंद जिला प्रशासन का फसल विविधीकरण अभियान गति पकड़ने लगा है


thumb

मनरेगा का चेक डेम बना किसानों की नई उम्मीद, 12.5 एकड़ खेतों की होगी ...

कभी बारिश का पानी बह जाने से गर्मी में जल संकट झेलने वाले मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के भरतपुर विकासखंड स्थित ग्राम पंचायत माड़ीसरई के किसानों क...