गरियाबंद (वीएनएस)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में 1 जून 2026 से लागू वीबी-जी राम-जी योजना ग्रामीण विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बनकर उभर रही है। योजना का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराने के साथ-साथ जल संरक्षण, प्राकृतिक संसाधनों का संवर्धन, कृषि उत्पादकता में वृद्धि, पर्यावरण संरक्षण तथा टिकाऊ ग्रामीण अधोसंरचना का निर्माण करना है। इसके माध्यम से गांवों में स्थायी परिसंपत्तियों का निर्माण होने के साथ ग्रामीणों की आजीविका सुदृढ़ होगी और पलायन में भी कमी आएगी।
गरियाबंद जिले के फिंगेश्वर विकासखंड के ग्राम सेम्हराडीह निवासी श्रमिक हीरामन साहू ने योजना की सराहना करते हुए कहा कि इससे गांव में ही रोजगार मिलने से श्रमिकों को बाहर काम की तलाश में नहीं जाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि योजना के तहत किए जाने वाले कार्यों से ग्रामीणों की आय बढ़ेगी, गांव का विकास होगा और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
वीबी-जी राम-जी योजना के अंतर्गत जल संरक्षण एवं संवर्धन, वर्षा जल संचयन, तालाबों एवं जलाशयों का निर्माण एवं जीर्णाेद्धार, खेत समतलीकरण, मेड़बंदी, नाला उपचार, वृक्षारोपण, चारागाह विकास, कृषि एवं बागवानी को बढ़ावा, ग्रामीण सड़क एवं अन्य आधारभूत अधोसंरचना का निर्माण, सामुदायिक परिसंपत्तियों का विकास तथा पर्यावरण संरक्षण जैसे कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है। इन कार्यों से भूजल स्तर में सुधार, सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, कृषि उत्पादन में वृद्धि और प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण सुनिश्चित होगा। योजना में महिलाओं, दिव्यांगजनों तथा वंचित वर्गों की सहभागिता को भी विशेष महत्व दिया गया है, ताकि ग्रामीण विकास का लाभ समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंच सके।
उच्च शिक्षा विभाग ने प्रदेश के हजारों विद्यार्थियों को बड़ी राहत देते हुए शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कॉलेजों में प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ा दी है
सालेम इंग्लिश स्कूल, रायपुर में देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में ध्वजारोहण समारोह आयोजित किया गया।
5 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर दिगम्बर जैन बड़ा मंदिर, मालवीय रोड में चल रहे पवन समयोपदेश वर्षा योग 2026 के शुभवसर पर विविध धार्मिक एवं दे...
बिलाईगढ़ क्षेत्र के ग्राम पंचायत छपोरा में सरपँच सचिव की बड़ी लापरवाही सामने आई है। 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के मौके पर फहराए गये राष्ट्रीय तिरंगे झं...
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने आज स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजनांदगांव प्रवास के दौरान एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत भारतरत्न अटल बिहारी...
कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजनांदगांव शहर के रामकृष्ण नगर स्थित अपने निवास में ध्वजारोहण किया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित...