युवाओं के स्वर्णिम भविष्य के लिए कलेक्ट्रेट में अहम बैठक: 'माय भारत' और 'पीएम इंटर्नशिप योजना' को लेकर जिला प्रशासन गंभीर

Posted On:- 2026-07-09




दंतेवाड़ा (वीएनएस)। आज जिला समन्वय समिति (डीएससी) की बैठक जिला शिक्षा अधिकारी एवं प्रभारी जिला समाज कल्याण अधिकारी की उपस्थिति में आयोजित की गई। बैठक में जिले के शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों, महाविद्यालयों, आईटीआई, पॉलिटेक्निक तथा नवगुरुकुल के प्राचार्य एवं प्रतिनिधि शामिल हुए। 

बैठक में युवाओं के लिए ’’माय भारत’’ संगठन के अंतर्गत चलाए जा रहे सघन पंजीयन अभियान तथा प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना ( पीएमआईएस ) के प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम में जिला युवा अधिकारी  आदित्य पांडेय ने सभी शैक्षणिक संस्थानों से अनुरोध  किया कि वे 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के अधिक से अधिक युवाओं का ’’माय भारत’’ पोर्टल पर पंजीयन सुनिश्चित करें। इसके लिए प्रत्येक संस्थान में एक नोडल अधिकारी एवं कैंपस एम्बेसडर नामित करने को भी कहा। ताकि पंजीयन अभियान को सुचारु रूप से संचालित किया जा सके।

बैठक में सभी संस्थानों को विद्यार्थियों से नशा मुक्ति ई-प्रतिज्ञा दिलाने के लिए भी प्रेरित किया गया, जिससे युवाओं में नशामुक्त समाज के प्रति जागरूकता बढ़ाई जा सके। इसके साथ ही प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना के सफल संचालन हेतु सभी शिक्षण संस्थानों से सहयोग करने तथा अपने-अपने परिसरों में पीएमआईएस कार्यशाला आयोजित करने का आग्रह किया गया, ताकि अधिक से अधिक विद्यार्थी योजना की जानकारी प्राप्त कर इसका लाभ उठा सकें। बैठक में उपस्थित सभी प्राचार्यों एवं संस्थानों के प्रतिनिधियों ने अभियान और योजनाओं के सफल क्रियान्वयन में पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया।




Related News

thumb

राष्ट्रीय रिमोट सेंसिंग दिवस पर ऑनलाइन कार्यशाला का आयोजन, 30 जुलाई...

राष्ट्रीय रिमोट सेंसिंग दिवस (12 अगस्त) के अवसर पर इंडिया स्पेस लैब द्वारा "रिमोट सेंसिंग एंड जीआईएस फॉर डिजास्टर मैनेजमेंट" विषय पर ऑनलाइन कार्यशा...


thumb

आवेदन पर त्वरित कार्रवाई, किसान को अनुदान पर मिली रोपा लगाने की आधु...

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में संचालित किए गए सुशासन तिहार-2026 आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान और जनकल्याणकारी योजनाओं...


thumb

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में छत्तीसगढ़ ने बनाया राष्ट्रीय कीर्...

।मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को सशक्त बनाने की दिशा में छत्तीसगढ़ ने एक और उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है।


thumb

धान से दलहन-तिलहन की ओर बढ़ रहा महासमुंद, 6 हजार हेक्टेयर में बदली ...

छत्तीसगढ़ में खेती को अधिक लाभकारी, टिकाऊ और जल संरक्षण आधारित बनाने की दिशा में महासमुंद जिला प्रशासन का फसल विविधीकरण अभियान गति पकड़ने लगा है


thumb

मनरेगा का चेक डेम बना किसानों की नई उम्मीद, 12.5 एकड़ खेतों की होगी ...

कभी बारिश का पानी बह जाने से गर्मी में जल संकट झेलने वाले मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के भरतपुर विकासखंड स्थित ग्राम पंचायत माड़ीसरई के किसानों क...